खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं खण्ड विकास कार्यालय चहनियां का औचक निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, मनरेगा कार्यो की जानकारी ली, समय से उपस्थित रहकर विभागीय कार्यो का निर्वहन किये जाने के निर्देश सभी कर्मचारियों को दिये। सामुदायिक शौचालय निर्माण, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्रो तक पहुचाने के निर्देश दिये। मनरेगा कम्प्यूटर कक्ष में जाकर विकास खंड के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की और कहा कि समय से कार्य पूर्ण करें। जिलाधिकारी के द्वारा भ्रमण पंजिका, उपस्थिति पंजिका, रजिस्टर का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

खंड विकास कार्यालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का डीएम ने किया निरीक्षण


निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक मनोज श्रीवास्तव, अर्चना वर्मा, लेखाकार अमित कुमार त्रिपाठी, आशीष कुमार एडीओ समाज कल्याण, राकेश कुमार मौर्य अतिरिक्त प्रभार विनोद कुमार मिश्रा जेईआरईएस, विवेक कुमार सिंह, इंद्रसेन सिंह यादव, सचिन कुमार शर्मा अनुपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी ने सभी के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी करने के साथ एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।