खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क
वाराणसी।
मानसून सीजन में हेल्दी डाइट काफी मायने रखता है, अगर हेल्दी डाइट में चटपटा हो तो कहना ही क्या। इसके लिए सत्तू का पराठा Sattu Paratha एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह टेस्टी होने के साथ-साथ हाई प्रोटीन भी है। इसके अलावा इससे दिनभर आपका पेट भी भरा रह सकता है।

अगर हेल्दी डाइट में चटपटा हो तो कहना ही क्या। इसके लिए सत्तू का पराठा एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह टेस्टी होने के साथ-साथ हाई प्रोटीन भी है।

आइए आपको बताते हैं कैसे बनेगा सत्तू का टेस्टी पराठा

सामग्री-

  1. बारीक कटी एक प्याज
  2. दो कप आटा
  3. लहसुन की कलियां 5-7
  4. हरी मिर्च तीन बारीक कटी हुई
  5. एक कप सत्तू
  6. एक बड़ा चम्मच धनिया बारीक कटी
  7. सरसों का तेल एक कप
  8. एक कप नींबू का रस
  9. स्वाद अनुसार नमक

बनाने की विधि-
सत्तू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूथकर उसे 10 मिनट ढक कर रख लें। इसके बाद प्याज, मिर्च, धनिया पत्ती, लहसुन आदि को बारीक काटकर सत्तू का मिश्रण तैयार करें। इसमें एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल और नींबू का रस डालें। अब आटे की लोई बनाकर उसमें सत्तू का मिश्रण भरें फिर पराठा बेलकर गरम तवे पर सेकें। तैयार हो गया आपका टेस्टी सत्तू का पराठा।