खबरी नेशनल नेट वर्क नई दिल्ली। राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय चिंतक व विचारक एवं प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रधान कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पंजाब एवं जम्मू कश्मीर प्रभारी तरूण चुघ जी को राष्ट्र सृजन अभियान द्वारा आजादी के 75वें वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर प्रकाशित आजादी का अमृत महोत्सव पत्रिका जो भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, किसान नेता समाज सुधारक एवं राष्ट्र सृजन अभियान के संस्थापक दादाश्री बाबू रामविलास सिंह जी के व्यक्तित्व व कृतित्व की महान गौरव गाथा पर आधारित है भेंट किया।

स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता दादा श्री बाबू रामविलास सिंह जी ने बिहार राज्य के गया समाहरणालय के ऊपर लहरा रहे ब्रिटिश हुकूमत का यूनियन जैक उतार कर भारतीय तिरंगा फहराये थे

ज्ञात हो कि राष्ट्र सृजन अभियान के संस्थापक महान स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता दादा श्री बाबू रामविलास सिंह जी ने बिहार राज्य के गया समाहरणालय के ऊपर लहरा रहे ब्रिटिश हुकूमत का यूनियन जैक उतार कर भारतीय तिरंगा फहराये थे, जहां अंग्रेजी सिपाहियों ने उन्हें गोली मारी थी जिससे उनका पैर घायल हो गया था इसके बावजूद दादाश्री बाबू रामविलास सिंह जी की टोली ने अंग्रेजी ध्वज यूनियन जैक उतारकर भारतीय तिरंगा फहराने एवं लहराने में सफल हो गये थे। दादाश्री बाबू रामविलास सिंह जी द्वारा उतारा गया अंग्रेजी ध्वज यूनियन जैक आज भी राष्ट्र सृजन अभियान के पास अमूल्य निधि के रूप में सुरक्षित है। जो हम सब भारतवासियों के लिए गर्व की बात है।

राष्ट्र सृजन अभियान विगत 8 वर्षों से भारत के यशस्वी, तेजस्वी, ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनें का मजबूत नया भारत एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए समर्पित संगठन

राष्ट्र सृजन अभियान विगत 8 वर्षों से भारत के यशस्वी, तेजस्वी, ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनें का मजबूत नया भारत एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए समर्पित संगठन है। राष्ट्र सृजन अभियान प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा ने बतलाया कि राष्ट्र सृजन अभियान आगामी गुजरात राज्य में होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 182 सीटों पर प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने के लिए राष्ट्र सृजन अभियान के हजारों कार्यकर्ता बिना रूके, बिना झुके, कार्यशील है। डॉ. सिन्हा बतलाते हैं कि मोदी मिशन 2024 के लिए भी अभी से ही राष्ट्र सृजन अभियान के समर्पित कार्यकर्ताओं ने कमर कस रखा है। डॉ. सिन्हा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जर्मनी में दिये गये जोरदार एवं शानदार भाषण 130 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जर्मनी में दिये गये जोरदार एवं शानदार भाषण 130 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात

जर्मनी में दिये गये इस ऐतिहासिक भाषण से पूरे दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। यही वजह है कि वैश्विक पटल पर भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जलवायु परिवर्तन पर जोर देते हुए कहा कि पूरे विश्व को वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रीन पर तेजी से काम करने की जरूरत है। डॉ. सिन्हा ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ से राष्ट्र सृजन अभियान द्वारा सम्पूर्ण भारत में किये जा रहे गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की एवं अवगत भी कराया।

इस अवसर पर राष्ट्र सृजन अभियान के दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, पंकज दीक्षित एवं महिला मोर्चा के पूनम चौहान उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ की ओर से आर.एस.ए. प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मा. दतोपंत ठंगडी द्वारा लिखित कार्यकर्ता पुस्तक भेंट किया गया। डॉ. सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्पूर्ण पुस्तक एक उपनिषद की भांति प्रत्यक्ष अनुभूति से प्राप्त मौलिक ज्ञान से ओतप्रोत लगती है।