खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क
चकिया,चन्दौली।
स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण करने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश तिरंगा से रगने जा रहा है । इसी क्रम में चकिया विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा चंदौली उपाध्यक्ष प्रतीक पाण्डेय के संयोजन में तिरंगा यात्रा बाईक रैली का आयोजन किया गया।

विधायक कैलाश खरवार ने तिरंगा यात्रा को झंडा दिखाकर किया रवाना

बाईक रैली तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर चकिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कैलाश खरवार आचार्य एवं जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने रवाना किया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोंगो को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने एवं अपने घरों पर तिरंगा लगाने हेतु जागरूक किया गया । यात्रा के दौरान नगर में अद्भुत उत्साह देखने को मिला युवा, बुजुर्ग, महिलायें सभी देशभक्ति के रंग में रंग गए । कार्यक्रम में मुख्य रुप से काशीनाथ सिंह जिला उपाध्यक्ष,,प्रदीप मौर्य जिला उपाध्यक्ष, अभिषेक मिश्रा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा,लोकप्रिय जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष रघुवंशी जी,दीपक चैहान जी,आशीष पाठक,शुभम पाठक, संतोष सिंह,मनोज जायसवाल,विपिन सिंह लकी जायसवाल,विष्णु जायसवाल पुनीत तिवारी सहित सैकड़ों नौजवान साथी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए ।