खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली।
किसी भी देश में जाने के लिए पासपोर्ट का होना अत्यन्त जरूरी होता है । जिस देश का पासपोर्ट ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता है, वहां के नागरिकों को दूसरे देशों में घूमने फिरने के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही कई देशों की यात्रा करने के लिए पहले से वीजा अप्लाई करने की भी कोई जरूरत नहीं होती। कोरोना महामारी के बाद से अब एक बार फिर दुनिया भर के सभी देशों ने टूरिस्ट्स के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। .

लंदन की इमीग्रेशन कंसल्टेंसी हेनली एंड पार्टनर्स ने साल 2022 के लिए पूरी दुनिया के पावरफुल पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है. इसमें भारतीय पासपोर्ट को 87 वां स्थान है। भारतीय पासपोर्ट धारक दुनिया के 60 देशों में बिना वीजा के आ जा सकते हैं.।

हाल ही में हेनली एंड पार्टनर्स ने साल 2022 के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की लेटेस्ट रैंकिंग लिस्ट जारी की है. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में दुनिया के सभी 199 देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग की जाती है। साल 2022 की इस लेटेस्ट रैंकिंग लिस्ट में जापान, सिंगापुर और साउथ कोरिया के पासपोर्ट को सबसे ज्यादा पावरफुल बताया गया है। इस लिस्ट में जापान का नाम सबसे ऊपर है. इसके बाद, दूसरे नंबर पर सिंगापुर और तीसरे स्थान पर साउथ कोरिया है। बता दें कि जापानी पासपोर्ट धारक दुनिया के 193 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं. जापानी पासपोर्ट पिछले 5 सालों से हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर है. वहीं, अगर सिंगापुर और साउथ कोरिया की बात करें तो यहां के पासपोर्टधारक दुनिया के 192 देशों में बिना वीजा के एंट्री कर सकते हैं। वही अगर हम भारत की बात करे तो पासपोर्ट इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट का 87वां स्थान है। भारतीय जहाॅं 60 देशों में बिना वीजा केएंट्री कर सकते हैं ।

इन सभी देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं भारतीय पासपोर्ट धारक

1. कुक आइलैंड 2. फिजी 3. मार्शल आइलैंड 4. माइक्रोनीशिया  5. नियू 6. पलाउ आइलैंड 7. समाओ 8. तुवालू

9. वनुआटू 10. ईरान 11. जॉर्डन 12. ओमान 13. कतर 14. अल्बानिया 15. सर्बिया 16. बारबाडोस 17. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड 18. डोमिनिका 19. ग्रेनेडा 20. हैती 21. जमैका 22. मोंटेसेराट 23. सेंट किट्स एंड नेविस 24. सेंट विंसेट एंड ग्रेने 25. त्रिनिदाद और टोबैगो 26. कंबोडिया 27. इंडोनेशिया 28. भूटान 29. सैंट लुसिया 30. लाओस 31. मकाओ 32.मालदीव 33.म्यांमार 34.नेपाल 35.श्री लंका 36.थाईलैंड 37.तिमोर-लेस्ते  38.बोलीविया 39.गैबॉन 40.गिनी-बिसाऊ 41.मेडागास्कर 42.मॉरिटानिया 43.मॉरीशस 44.मोजाम्बिक 45. रवांडा 37.तिमोर-लेस्ते  38.बोलीविया 39.गैबॉन 40.गिनी-बिसाऊ 41.मेडागास्कर 42.मॉरिटानिया 43.मॉरीशस 44.मोजाम्बिक 45. रवांडा 46.सेनेगल 47.सेशल्स 48.सिएरा लियोन 48.सिएरा योन 49.सोमालिया 50.तंजानिया 51.टोगो 52.ट्यूनीशिया 53. युगांडा 54. इथोपिया 55.ज़िम्बाब्वे 56.केप वर्डे आइलैंड 57.कोमोरो आइलैंड 58. एल साल्वाडोर 59.बोत्सवान 60. बुरुंडी