चकिया, चंदौली। श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान की ओर से सावन के पवित्र माह में क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित स्वय भू बाबा जागेश्वरनाथ धाम में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग एवं द्वादश पार्थिव ज्योर्तिलिंग का महारूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त चकिया विधायक कैलाश खरवार ने भी महारूद्राभिषेक में सम्मिलित होकर बाबा का और पूज्य गुरूदेव का आर्शिवाद प्राप्त किया।

श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान की ओर से क्षेत्र तथा विश्व के कल्याणार्थ कराया गया अनुष्ठान

काशी के वैदिक ब्राह्मणों द्वारा महा रूद्राभिषेक सम्पन्न कराया गया। यह रूद्राभिषेक नगर एवं क्षेत्र के कल्याणार्थ रखा गया था। महा आयोजन के माध्यम से परिवार के साथ राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों के साथ-साथ द्वादश ज्योर्तिलिंगों का भी निर्माण किया गया

इसमें सबसे खास बात यह रहीै कि सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों के साथ-साथ द्वादश ज्योर्तिलिंगों का भी निर्माण किया गया था। इसमें भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को द्वादश ज्योर्तिलिंगों की पूजा के साथ रूद्राभिषेक का भी विशेष फल प्राप्त होगा।

श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान के लोगो ने बताया कि महा आयोजन के लिए सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण सोमवार की शाम चार बजे से ही मुहम्मदाबाद चकिया के दुर्गा माता मंदिर परिसर में किया गया। श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान की बृन्दावन से आये आचार्य विमल महाराज , ॠचांस महाराज ,व शुभांग त्रिपाठी ने बताया कि हमारी संस्था विश्व के कल्याण के लिए हर जगह ऐसे कार्यक्रम करवाते रहती है।