खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क
चन्दौली।
सकलडीहा व नगर पालिका इण्टर कालेज पी डी डी यू नगर इण्टर कालेज के छात्र – छात्राओं को आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम को प्रभावी और सफल बनाने हेतु भारत के सम्मान, प्रतिष्ठा, गौरव और अस्मिता का प्रतीक तिरंगा घरों में फहराने के लिए वितरित किया गया। पूरे देश में दिनांक 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस दौरान यह अपील भी की गई कि वे अपने – अपने घरो पर तिरंगा फहराने के साथ ही साथ आस पास के घरो पर भी तिरंगे को लगवाये।