खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क
चन्दौली।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान का जश्न पूरे जनपद में दिख रहा है। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के साथ ही आम जनता भी आजादी के जश्न में डूबी नजर आ रही है। आलम यह है कि 15 अगस्त के पहले ही पूरा जनपद तिरंगे के रंग में रंग गया है। राजनीतिक पार्टियों से लगायत सामाजिक संस्थाएं लगातार तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसके अलावा तमाम कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

राजनीतिक पार्टियों से लगायत सामाजिक संस्थाएं लगातार तिरंगा यात्रा निकाल रही है।


इसी कड़ी में शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आजादी का जश्न मनाया गया है। शिक्षण संस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं और राजनीतिक पार्टियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देश के शहीदों को याद किया। वहीं आजादी के जश्न मनाने के लिए बड़े-बूढ़े, जवान, महिला और युवतियां हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर निकल गये। हर तरफ भारत माता की जय और वीर जवानों के नारे लगते नजर आये।