खबरी नेशनल न्यूज नेट वर्क

कमालपुर ,चन्दौली। आजादी के अमृत महोत्सव ( Amrit Mahotsav) के तहत हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धानापुर पूर्वी मण्डल भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली।बाइक रैली को रामलीला मैदान कमालपुर से ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह ने झंडी दिखलाकर रवाना किया।रैली में भाजपाई हाथों में तिरंगा लेकर भारत की जय के नारे लगा रहे थे।बाइक रैली जमुर्खा, बहेरी, अहिकौरा, बसगांवा,अटौली, अवही, एवती, बरहन, सिलौटा, जनौली होते हुए कमालपुर रामलीला मैदान पर आकर समाप्त हो गया।धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि भारत देश के आजादी के 75वें साल के महोत्सव मनाया जा रहा है।इस महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।देश की अखंडता व संस्कृति को पहचान दिलवाने के लिए सभी एकजुट होकर इस अभियान में आगे आना होगा।

बाइक रैली को रामलीला मैदान कमालपुर से ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह ने झंडी दिखलाकर रवाना किया

प्रत्येक घर में देश के आन बान व शान तिरंगा को फहराने की जरूरत है।मातृभूमि के प्रति हम सबको अपने हृदय में में भाव उत्पन्न कर देश हित के संकल्प लेने का काम करें।आजादी का अमृत महोत्सव पूरे भारत में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।अपने देश के तिरंगे को फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम कर सकते है।इस मौके पर धानापुर भाजपा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी, मीडिया प्रभारी हरिबंश उपाध्याय, राजेश सिंह, पप्पू अली, विमल सिंह, चंद्रभान मौर्य, गणेश अग्रहरि,ड़ा0 वेदव्यास राय, अनिल श्रीवास्तव, श्रीराम तिवारी, विकास गुप्ता, रितेश पांडेय, श्यामसुंदर सिंह, सोनू गुप्ता आदि रहे।