खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क
चकिया (चन्दौली)।
शिकारगंज क्षेत्र भारतीय किसान यूनियन महापंचायत ने शनिवार को भौका बाध पर क्षेत्र के तिरंगा लेकर धरना प्रदर्शन किया। हाथों में तिरंगा लेकर बलिया खुर्द ग्राम प्रधान प्रवीण कुशवाहा के अध्यक्षता धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने भौका बांध समस्याओं पर आक्रोश व्यक्त किया।

किसानों का कहना है कि भौका बांध, भौका बंधी के नाम से किया जाए।


किसानों का कहना है कि भौका बांध, भौका बंधी के नाम से किया जाए। मछली पालन के कारण पानी सिंचाई के पहले ही बहा दिया जाता है। जिससे किसानों के खेतों की सिचांई समय पर नहीं हो पाती। कहा कि इस समय धान की रोपाई चल रही है, लेकिन बांध में पानी ना होने से किसानों की धान की रोपाई से नहीं हो सकी।

मांग किया कि भौका बांध का फाटक तुरंत बनवाया जाए। अधिकारियों से अपील करते करते हम लोग विवश हो गए हैं।


कहा कि अगर आज फाटक बना होता तो बाद में कुछ पानी जरूर होता, जिससे किसानों की सिचांई हो सकती थी। बांध का फाटक टूट जाने से पानी जीरो हो जाता है। मांग किया कि भौका बांध का फाटक तुरंत बनवाया जाए। अधिकारियों से अपील करते करते हम लोग विवश हो गए हैं। अगर हम लोग सुनवाई नहीं होती है तो हम लोग बड़े आंदोलन के लिए विवश होंगे।


धरना में वीरेंद्र पाल, भूपेंद्र प्रताप सिंह, दीनानाथ दिनेश चैहान, लाल बहादुर, भूपेंद्र चैहान, संतोष बनवासी, सतनारायण साव, शिवा चैहान, सुरेश चैहान, सुरेंद्र कुमार, फल्गु चैहान, अमरजीत चैहान सहित अन्य किसान रहे।