खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क

चन्दौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा 76 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट भवन एवं जिलाधिकारी आवास पर ध्वजारोहण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया एवं उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की ।
जिलाधिकारी ने 76 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित कलेक्ट्रेट के कर्मचारी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 76 वें वर्ष के इतिहास में भारत देश विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल की है। भारतीयों ने हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा जो प्राणों की आहुति दी है। उसका पूरा देश कर्जदार


जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा जो प्राणों की आहुति दी है। उसका पूरा देश कर्जदार है। अभी भी देश को आगे ले जाने के लिए जो भी दिक्कतें आएगी उसका सामना सभी लोग मिलकर निस्वार्थ भाव से करेंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों, सिद्धान्तों व दिखाये गए रास्ते पर पूरा देश चल रहा है। देश की एकता अखंडता को बनाये रखने के लिए सभी नागरिक एकजुट है। भारत निरंतर नई ऊंचाइयों पर जाए इसके लिए प्रत्येक भारतवासी संकल्पित है। इस दिशा में बेहतर प्रयास किया जा रहा है। हर क्षेत्र में जनपद चंदौली आगे बढ़े, प्रदेश व देश आगे बढ़े इस दिशा में लोगों द्वारा बेहतर प्रयास किया जा रहा है।


जिलाधिकारी ने कहा केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओ की अधिकारीगण पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने में पूर्ण योगदान दे। उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कहा जनहित में विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम महिला कल्याण, युवा कल्याण, कृषि कल्याण आदि चलाए जा रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद स्थलों का विकास एवं शहीदों का सम्मान, कृषकों के आय को दुगना करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर प्रयास

प्रदेश सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना, राज्य के बच्चो,महिलाओ,श्रमिकों, किसानो, आर्थिक रूप से गरीब लोगो के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद स्थलों का विकास एवं शहीदों का सम्मान, कृषकों के आय को दुगना करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर प्रयास किया जा रहा है। अंत में जिलाधिकारी ने संबोधन के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पं0 कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली एवं फल वितरण मरीजों में किया गया। मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं चिकित्सकों की टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए। प्रतिदिन बेडशीट एवं भोजन व दवा मरीजों में दिया जाए। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत चंदौली शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। तत्पश्चात देश को स्वतंत्र कराने में अहम योगदान देने वाले महात्मा गांधी जी, बाबा भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया गया। जिलाधिकारी ने बसारिकपुर में बने अमृत सरोवर तालाब पर वृक्षारोपण किया। साथ ही संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि अमृत सरोवर तालाब का बेहतर देखभाल हो, लाइटिंग की पर्याप्त व्यवस्था बनी रहे।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0 रा0) उमेश मिश्रा,वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।