खबरी नेशनल न्यूज़ नेटवर्क
बिहार। मुख्यमंत्री Nitish Kumar की नई सरकार अभी कुछ दिन पहले ही बनी है, लेकिन अभी से इसमें ‘कलह के बादल’ छाने लगे हैं। खबर है कि सीएम Nitish Kumar के नये मंत्रीमंडल में मंत्री न बनाये जाने पर पांच मंत्री नाराज चल रहा हैं। दरअसल मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने मंगलवार को अपने नए मंत्रिमंडल का विस्तार किया। मंत्रीमंडल में 31 नए मंत्रियों को शामिल किया। जिसमें प्रमुख सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से 16 मंत्री शामिल हैं।

मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने मंगलवार को अपने नए मंत्रिमंडल का विस्तार किया।

दूसरी तरफ यह सूचना मिली है कि JDU के पांच विधायकों ने नाराजगी जताते हुए शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में Nitish Kumar के पांच MLA परबट्टा विधायक डॉ. संजीव कुमार, विधायक पंकज मिश्रा, बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार और मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह और केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा शामिल नहीं हुई। इससे भी बड़ा संयोग यह है कि ये सभी विधायक भूमिहार जाति के हैं। सूत्रों के अनुसार पांचों ने कैबिनेट में शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है।

Nitish Kumar के पांच MLA परबट्टा विधायक डॉ. संजीव कुमार, विधायक पंकज मिश्रा, बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार और मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह और केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा शामिल नहीं हुई।

आपको बता दें कि नये मंत्रीमंडल में मुख्यमंत्री Nitish Kumar की जद (यू) से 11 मंत्री, कांग्रेस से दो, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की हम से एक और निर्दलीय से भी एक मंत्री शामिल किया गया हैं। राजद से सबसे ज्यादा 16 मंत्री बनाए गए हैं। वहीं तीन महिला मंत्रियों में शीला कुमारी और लेशी सिंह (दोनों जदयू) और अनीता देवी (राजद) हैं। राजद के कुल सात यादव हैं, जिनमें लालू प्रसाद के दो बेटों के अलावा जद (यू) के बिजेंद्र यादव शामिल हैं।