Poet COnfrence

स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन ने आयोजित कराई काव्य संध्या, कवियों का किया सम्मान

संवाददाता सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के दिशा-निर्देश पर आजादी के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर देर शाम स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में कवि सम्मेलन Poet Confrence व मुशायरे का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक साहित्यिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार व अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्रा ने माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मंच पर विराजमान जनपद के लब्ध प्रतिष्ठित कवियों का स्वागत करते हुए कहा कि काव्य पाठ के माध्यम से हमें अनेकों प्रकार की सीख मिलती है, जिसे हमे अपने जीवन में उताकर भविष्य के लिए संजोए रखना चाहिए। 

  कवियों ने राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत कविताएं व शेरो-शायरी पढ़कर लोगों की तालियां बटोरी। कई एक रचनाकारों की रचनाएं ऐसी रही जो कभी दिल को छू जातीं, कभी सुनहरा एहसास करातीं

          कवियों ने राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत कविताएं व शेरो-शायरी पढ़कर लोगों की तालियां बटोरी। कई एक रचनाकारों की रचनाएं ऐसी रही जो कभी दिल को छू जातीं, कभी सुनहरा एहसास करातीं, कभी तन्जो-मिजाह/कटाक्ष भरी होंती और हालाते वक्त का एहसास करातीं, कभी आत्म मंथन के लिए मजबूर करतीं ,कभी ठहाके लगानें को विवश कर दे रही थी। कवि सम्मेलन में जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों,राष्ट्रीय एकीकरण,साम्प्रदायिक सौहार्द,जन संख्या विस्फोट, प्रदूषण नियन्त्रण,भ्रष्टाचार पर नियन्त्रण के साथ ही देश के वर्तमान परिदृश्यों कों कवियों ने बड़े ही तर्क संगत तरीके से उकेरा और लोंगों को देश हित में मंथन करने के उत्प्रेरित किया।

देर रात तक चले कवि सम्मेलन को गौरवान्वित करने वालों में जिले के लोकप्रिय साहित्यकार एवं कवि अजय शेखर, अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों की सुप्रसिद्ध  कवयित्री डॉ रचना तिवारी, जनाब अब्दुल हई,  सुशील राही, चन्द्रकान्त शर्मा,  ईश्वर विरागी, ओम प्रकाश त्रिपाठी,  जय राम सोनी, रामनाथ शिवेन्द्र, राकेश शरण मिश्र, कौशल्या कुमारी,दिलीप सिंह दीपक, प्रद्युम्न तिवारी, प्रभात सिंह चंदेल, सरोज सिंह, दयानन्द दयालु और उप जिलाधिकारी रमेश कुमार सहित अन्य सम्मानित कवियों ने अपने-अपने काब्य पाठ किये। कवि सम्मेलन का सफल संचालन लोकप्रिय गीतकार जगदीश पंथी द्वारा किया गया। जिले के कवियों/शायरों को मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार व तहसीलदार सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज विजय कुमार यादव द्वारा माल्यार्पण कर और अंगवस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह ने आये हुए कवियों व श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।