खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क
वाराणसी। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सुभाष चन्द्र यादव ने लद्दाख के मारखा वैली में ‘कांग यात्से’ लगभग 21000 फुट से अधिक ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया। हर घर तिरंगा के तहत डॉ. सुभाष चन्द्र यादव ने काशी का एक तिरंगा कैलाश पर फहराया। डॉ. सुभाष प् एक प्रशिक्षित निपुण पर्वतारोही भी हैं। उन्होंने पर्वतारोहण की बेसिक ट्रेनिंग, अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान, मनाली, हिमाचल प्रदेश तथा एडवांस ट्रेनिंग नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी से किया है।

डॉ. सुभाष चन्द्र यादव ने लद्दाख के मारखा वैली में ‘कांग यात्से’ लगभग 21000 फुट से अधिक ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया।

डॉ. सुभाष चन्द्र यादव अब तक हिमालय के लगभग सभी भागों में 15 से अधिक पर्वत चोटियां पर तिरंगा फहरा चुके हैं। 2 अगस्त से प्रारम्भ यह पर्वतारोहण अभियान लेह, लद्दाख से प्रारम्भ होकर मारखा वैली होते हुए 11अगस्त को कांग यात्से -के पर्वत पर 64001 मीटर (21000 फीट से अधिक) ऊंची चोटी पर सफलता पूर्वक तिरंगा फहरा कर पूर्ण हुआ और सम्पूर्ण दल 15 अगस्त को वापस लेह पहुंचा।

डॉ. सुभाष चन्द्र यादव अब तक हिमालय के लगभग सभी भागों में 15 से अधिक पर्वत चोटियां पर तिरंगा फहरा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड के सात पर्वतारोहियों के दल ने इस अभियान में भाग लिया था। अभियान का नेतृत्व सायंतन दत्ता, कोलकाता ने किया। अंतिम चढ़ाई रात दो बजे प्रारम्भ हुई और टीम ने लद्दाख के सर्वाधिक टेक्निकल चोटी में से एक ‘कांग यात्से 1’ पर सुबह 9 बजे सफलतापूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सफलता प्राप्त किया।