खबरी नेशनल न्यूज़ नेटवर्क

वाराणसी। करधना गांव में मोहर्रम के पर्व पर 9 अगस्त को निकले ताजिया जुलूस के दौरान मारपीट व पथराव मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके पहले 11 अगस्त को 16 को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज व वीडियो के जरिये की जा रही है। घटना में शामिल रहे अन्य अज्ञात उपद्रवियों की भी तलाश जारी है। दूसरी तरफ बीते 16 अगस्त को ही गांव में नई पुलिस चौकी भी स्थापित की गई है।

पुलिस ने इसके पहले 11 अगस्त को 16 को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज व वीडियो के जरिये की जा रही है।

जंसा थाना क्षेत्र के एक ताजिये को लेकर एक वर्ग समुदाय के लोग जुलूस के रूप में कुंडरिया स्थित कर्बला जा रहे थे। मिजार्मुराद के करधना बाजार से गुजरते समय दुकानदार खदेरू जायसवाल के घर के सामने स्थित जामुन के पेड़ की पतली डाल को ताजियेदार काटने लगे। इस दौरान डाल टूट कर नीचे आ गिरने से दो वर्ग समुदाय के बीच विवाद हो मारपीट होने लगी। ईंट-पत्थर व लाठी-डंडा चलने से बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान जुलूस में शामिल लोग ताजिया को सड़क पर रख पैदल भाग निकले।

डाल टूट कर नीचे आ गिरने से दो वर्ग समुदाय के बीच विवाद हो मारपीट होने लगी।

मौका पाकर शरारती तत्वों ने कपड़ा, कागज व लकड़ी की बनी ताजिया को तोड़ डाला। बवाल में सच्चालाल जायसवाल समेत अन्य घायल हो गए थे। पथराव व भगदड़ से बाजार की सभी दुकाने धड़ाधड़ बंद हो गयी थी। जनप्रतिनिधियों की पहल पर किसी तरह टूटी हुई ताजिया को मैजिक वाहन पर लदवा कर मौके से हटवाया गया था।

पुलिस उच्चाधिकारियों की पहल पर देर रात ताजिया में रखे जाने वाले फूल वगैरह को कर्बला में ठंडा करवा माहौल को शांत कराया गया।

पुलिस उच्चाधिकारियों की पहल पर देर रात ताजिया में रखे जाने वाले फूल वगैरह को कर्बला में ठंडा करवा माहौल को शांत कराया गया। घायल सच्चालाल की तहरीर पर 16 नामजद व डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में भटपुरवा (मिजार्मुराद) निवासी अमीन अंसारी, जंसा निवासी असफाक उर्फ पाखें व अमीन अब्दुल्ला उर्फ निरहू शामिल हैं।