खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क
वाराणसी।
आज के समय में लगभग हर एक व्यक्ति के हाथ में स्मार्टफोन होता है. स्मार्टफोन की खासियत यह है कि आप इससे कहीं भी और कभी भी आसानी से फोटो ले सकते हैं. इसके अलावा इसमें कई अन्य तरह के फीचर होते हैं. कई ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें स्मार्टफोन से हर मूवमेंट में सेल्फी लेनी की इच्छा होती है.कुछ ऐसा ही वाकया गाजीपुर मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर दर्शन करने आया एक युवक उफनाई गंगा में SELFIE लेते समय डूब गया। उसके एक साथी को बचा लिया गया। घाट पर SELFIE लेते समय पैर फिसलने के कारण ये दर्दनाक हादसा हुआ। गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी है। गंगा में डूबे युवक की पहचान बिहार के रोशन सिंह (22) के तौर पर हुई है।

वह गोरेगांव मुम्बई में रहता था। हाल ही में जलालपुर जौनपुर निवासी अनिकेश विश्वकर्मा के यहां आया था। सोमवार सुबह रोशन और अनिकेत दो अन्य साथियों के साथ कार से मार्कंडेय महादेव मंदिर पहुंचे। बताया जाता है कि गंगा घाट पर रोशन अपने एक दोस्त के साथ SELFIE लेने लगा तभी उसका पैर फिसल गया। रोशन को पकड़ने की कोशिश में उसका दोस्त भी उफनाई गंगा में गिर गया और दोनों गहरे पानी में डूबने लगे।

मछुआरों के अथक परिश्रम के बाद एक की बचाई गई जान

मौके पर मौजूद मछुआरों ने एक को तो निकाल लिया लेकिन रोशन सिंह का पता नहीं चल सका। गोताखोरों ने कैथी, ढकवां, चंद्रावती घाट तक खोजने का प्रयास किया लेकिन गंगा में डूबे रोशन का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक ने एनडीआरएफ के लोगों को सूचना दी है। इधर, रोशन के साथ आए उसके दोस्तों में कोहराम मचा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। रोशन सिंह मुंबई के एक कॉलेज में बी.कॉम का छात्र था। उसका परिवार गोरेगांव मुम्बई में रहता है।