Sukha Ghoshit

Khabari Post Chandauli News। भादो माह का भी एक पखवाड़ा ब्यतीत होने को भी है।फिर भी भगवान ईन्द्रदेव का कोप इस कदर ब्याप्त होना दिख रहा है कि ताल तलैया नदी नाला पोखरा कुआं तथा अन्य जोलस्रोतो मे पानी के अभाव में दरार पड़ा हुआ है।

जनपद के तहसील क्षेत्र नौगढ मे कहने को 3 बड़े बड़े जलाशय औरवाटांड़(नौगढ बांध)चन्द्रप्रभा व भैसौड़ा बांध आसीन हैं।

किसी तरह से नाममात्र हुयी खेतों की रोपाई को किसान सिंचाई को लेकर चिंतित हैं तो खेती होने वाले काफी भू भाग में धूल उड़ रहा है।

     सरकार के नजरिए मे जनपद चन्दौली के पठारी क्षेत्र के अनुरूप ही तहसील क्षेत्र चकिया का आंशिक व तहसील क्षेत्र नौगढ का पूर्ण भू भाग है।

प्रदेश सरकार द्रारा सूखा घोषित नहीं किए जाने की दरकार किसानों को है।

जनपद के तहसील क्षेत्र नौगढ मे कहने को 3 बड़े बड़े जलाशय औरवाटांड़(नौगढ बांध)चन्द्रप्रभा व भैसौड़ा बांध आसीन हैं।जिसमें  संरक्षित जल का लाभ चकिया चन्दौली शहाबगंज बबुरी तथा  बिहार राज्य के आंशिक भू भाग को सिंचित किए जाने के लिए देय होता है।

     सरकार के नजरिए मे जनपद चन्दौली के पठारी क्षेत्र के अनुरूप ही तहसील क्षेत्र चकिया का आंशिक व तहसील क्षेत्र नौगढ का पूर्ण भू भाग है।

जबकि पर्वतीय क्षेत्र में जलस्रोत काफी नीचे होना बताया जाता है।साथ ही सिंचाई के संसाधनों का एक दम अभाव है।

जानकारो की माने तो कृषि विभाग द्रारा खेती को बढावा देने के लिए जनपद के अन्य तहसीलों मे जो सुविधाएं देय होती है वहीं सुविधाएं करीब 1000 फीट की ऊंचाई पर बसे तहसील क्षेत्र नौगढ को भी दी जाती है।

अन्य क्षेत्रों में नहरों का जाल बिछे होने तथा सिंचाई के अन्य संसाधनों से काफी हद तक खेतों में की गई धान की रोपाई को देख सरकारी तंत्र नौगढ क्षेत्र में भी धान की रोपाई होने की संभवत रिपोर्ट प्रेषित करने मे लगे हैं।

               

सूखे की ब्यापक मार से पशु पक्षियों के भोजन पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न होने लगी है।

    वहीं हाड़तोड़ मेहनत करके अन्न उपजाने वाला अन्नदाता भी सूखा पड़ने को लेकर काफी ब्यथित है कि आगामी दिनों मे कैसे बुझेगी पेट की आग व अन्य आवश्यक आवश्यकताओं की प्रतिपूर्ति।

साथ ही पूर्व में लिए गये कर्जों की अदायगी कर पाना गंभीर समस्या बन जाएगी।

वहीं श्रमिकों का हाल भी बेहाल हैं।जो कि खेती किसानी मे काम करके आय अर्जन कर लेते रहे अब उन्हें काम का टोंटा लग गया है।

     प्रदेश सरकार से तहसील क्षेत्र नौगढ को सूखा ग्रस्त घोषित किए जाने की किसानों की मांग अब प्रबल होने लगी है।

Khabari Post News

Khabaripost Chandauli News