विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे लोग, मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य

खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क ।
आजमगढ़।
शनिवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के भगवानपुर पुलिया के पास दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस घटना में बगल से गुजर रहे बाइक सवार की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो पुरुष, एक महिला और एक बच्ची ने भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कार सवार एक महिला की हालत गंभीर है। कार सवार विंध्याचल दर्शन को जा रहे थे।

शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे आजमगढ़ से आ रही अर्टिगा कार बरदह थाना क्षेत्र के भगवानपुर पुलिया के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। आसपास के लोगों का कहना था कि कार हवा में उछलते हुए काफी दूर तक गई। इस दौरान उधर से गुजर रहा एक बाइक कार की चपेट में आ गई। जिससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
कर में बरदह थाना के मिर्जा जगदीशपुर निवासी सुशील सरोज 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोग उपचार के लिए पीएचसी ठेकमा ले जाया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर अर्टिगा में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कार से बाहर निकाला गया।

सदर अस्पताल के बाहर जुटी भीड़
जब तक लोग घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते उसमें सवार पिंटू यादव 22, शिवप्रकाश , और अनोखी की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां एक महिला मीना ने दम तोड़ दिया।
सभी मृतक सिधारी थाना क्षेत्र के एकरामपुर के निवासी थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर चैाकी इंचार्ज भगत सिंह, बरदह थानाध्यक्ष संजय पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए। कुछ देर बाद सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी भी पहुंच गए। मृतको को जिला चिकित्सालय पी एम के लिए भेजने के बाद आवश्यक कार्यवाही में जुट गये।