साप्ताहिक”राशि फल-स्वामी अरुणानंद

स्वामी अरुणानंद बेगूसराय ( बिहार ) 9835453041


05 सितम्बर 2022 से 11 सितम्बर 2022 तक का सामान्य राशि फल साप्ताहिक
मेष :-

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामन्योत्तम रहेगा।उत्तरार्द्ध में सुख,शांति का अनुभव होगा बाकी 07 एवं 08 सितम्बर को अपने ऊपर आनेवाले क्रोध से संयमित रहना श्रेयष्कर होगा। महिलाओं के लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से शिरः पीड़ा दायक रहनेवाला है।खासकर 06 और 07 सितम्बर के मध्य रात्रि तक पूर्ण सावधानी बरतें।विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय रहेगा।

वृषभ :-
वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह पूर्ण अनुकूल रहनेवाला है,रुके हुए धन आने का योग है,जमीन जायदाद संबंधी बाद विबाद में सफलता मिलेगी।महिलाओं एवं विद्यार्थियों के लिए भी उत्तम समय रहेगा।

मिथुन :-
मिथुन राशि वालों के लिए पूरा सप्ताह हर्षोल्लास पूर्ण रहेगा ,नौकरी व्यवसाय आदि से लाभ स्वजनों का सहयोग रहेगा साथ ही यात्रा का भी योग बन रहा है किसी कार्य व्यवसाय आदि के लिए यात्रा करना सुखद के साथ लाभप्रद भी रहेगा।

कर्क :-
कर्क राशि वालों के लिए समय सामान्यतः उत्तम रहेगा किन्तु उत्तरार्द्ध में किसी अप्रिय संवाद से मन विचलित होने की संभावना है शिव पूजन अभिषेक आदि से समय अनुकूल होना संभव होगा।जमीनी विवाद की ओर से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

सिंह :-
सिंह राशि वालों के लिए समय पूर्ण रुप से अनुकूल रहेगा,अपने आश्रितों पर पूरा ध्यान रहेगा साथ ही भ्रमण,अध्यात्मिक कार्यों में खर्च भी अत्यधिक अधिक होंगे।स्त्री पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।घर में नूतन कार्य अथवा अध्यात्मिक कार भी संपन्न होगा।

कन्या :-
कन्या राशि वालों के लिए समय पूर्ण अनुकूलता प्रदान करने वाला है इस सप्ताह में कहीं से भी खुशी की खबर आएगी साथ ही नई परियोजनाओं पर ध्यान आकृष्ट होगा और कार्यों की संपन्नता भी होना संभव होगा।

तुला :-
तुला राशि वालों के लिए खुशी की बात है की उनके व्यवसाय आदि में मुनाफा का योग बनेगा रुके हुए धनों की आवक होगी बाकी बकाया लेन देन का हिसाब किताब पर कार्य होने के साथ साथ नए कार्यों को शुरू करने के लिए विचा विमर्श से लाभ होगा।

वृश्चिक :-
वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के लिए समय सामान्य तौर पर अनुकूल माना जाएगा।विद्यार्थियों के लिए सामान्य प्रतिकूल रहेगा पठान पाठन से ध्यान किंचित विचलित होगा, उतरार्द्ध अनुकूल रहेगा,किसी नूतन कार्य में सफलता मिलेगी।दंपतियों को संतान पक्ष से सामान्य परेशानी रहेगी।

धनु :-
धनु राशि वालों के लिए उत्तम रहेगा की शनि की सामान्य उपासना करें खर्च की अधिकता रहेगी,आय पक्ष थोड़ा निर्बल रहेगा सहोदर का भरपूर सहयोग रहेगा।पत्नी के स्वास्थ्य में सामान्य उतार चढ़ाव रहेगा।

मकर :-
मकर राशि वालों के लिए समय उत्तम है अकास्मिक लाभ होने की संभावना दृष्टि में आ रही है,स्वजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा,उत्तरार्द्ध में व्यय पक्ष मजबूत होने से खर्च की अधिकता बनी रहेगी,वहीं कुटुम्बी जनों का सहयोग भी प्राप्त होगा।पत्नी पक्ष के अध्यात्मिक चेतना आने से सभी कार्य सुगम होते रहेंगे।
गाय को गुड़ मिश्रित रोटी खिलाने से भी सुख शांति का अनुभव होगा।

कुंभ :-
कुंभ राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा आय में वृद्धि होगी,भातृ पक्ष सबल होगा रुके हुए धनों प्राप्ति नौकरी व्यापार आदि में लाभ होगा किन्तु शत्रु पक्ष से सामान्य परेशानी की भी सामना करना पड़ सकता है।

मीन :-
मीन राशि वालों के लिए समय तो ठीक रहेगा किन्तु पैर में चोट आदि लगाने की संभावना है अतः मोटर कार,मोटर साइकल आदि चलाते समय पूर्ण सतर्कता बरतें।गाय को चने की रोटी गुड़ के साथ खिलावें,शिव आराधना के साथ साथ प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर और नारायण को रक्त चन्दन मिश्रित जल अर्पण करें।

                          

KHABARI POST.COM