व्यापारियों का यह संगठन व्यापारियों की सुरक्षा करने की ओर अग्रसर -प्रदेश उपाध्यक्ष

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

नौगढ़,चन्दौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में रविवार को जनपदीय बैठक व्यापारी गोष्ठी का आयोजन दुर्गा मंदिर परिसर में हुआ।
स्थानीय बाजार में पहुंचते ही अतिथियों का स्वागत काफी गर्मजोशी से उद्घोष के साथ ब्यापारियों ने फूल मालाओं से किया।
मुख्य अतिथि ब्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों का यह संगठन व्यापारियों की सुरक्षा करने की ओर अग्रसर है।
साथ ही ब्यापार मे आ रही समस्याओं का निराकरण शासन एवं प्रशासन के माध्यम से पूर्ण कराने का कार्य करता है।
वही विशिष्ट अतिथि एवं मंडल अध्यक्ष विजय कपूर ने कहा कि बाजारों में पड़ने वाले छापे एवं सर्वे का विरोध हमें पुरजोर तरीके से करना चाहिए। कोई अधिकारी यदि जबरन वसूली करें तो उसकी सूचना तत्काल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दी जाय।

व्यापारी हित के साथ देश हित मे ऑनलाइन बिजनेस को रोका जाय साथ ही इन विदेशी कम्पनियों पर अंकुश लगाने की जरूरत

विशिष्ट अतिथि एवं मिर्जापुर मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रहरि कहा कि ऑनलाइन बिजनेस को केंद्र सरकार को तत्काल रोक लगानी चाहिये आने वाले समय मे ऑनलाइन बिजनेस पर अंकुश नही लगा तो देश के चार करोड़ व्यापारी और उनके यहाँ दुकानों पर कार्य करने वाले करोड़ो लोगों का परिवार प्रभावित हो जायेगा। जिसे देश का व्यापारी और व्यापार मंडल कत्तई बर्दाश्त नही करेगा। केंद्र की सरकार से हमारी माँग है कि व्यापारी हित के साथ देश हित मे ऑनलाइन बिजनेस को रोका जाय साथ ही इन विदेशी कम्पनियों पर अंकुश लगाने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने कहा कि कौम पार्टी कोई भी हो पहले हम व्यापारी है व्यापार मंडल किसी भी दल से बड़ा संगठन होता हैं।और अपने व्यापारियों के हितों की रक्षा करने में तत्तपर रहता हैं।साथ ही यह भी कहा कि जिले के व्यापारियों की सुरक्षा के लिए कर दाता व्यापारी को सरकार को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस देना चाहिए।
प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी अपने जीवन काल में न्यूनतम 40 वर्ष तक विभिन्न प्रकार का व्यापार करके सरकार को काफी टैक्स देता रहा है।जिसका प्रयोग सरकार विभिन्न विकास कार्यों में करती है। व्यापारियों को भी 60 साल की आयु पूर्ण किए जाने के बाद पेंशन का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने कोरोना काल में सरकार प्रशासन सहित आम लोगों का काफी सहयोग किया है। जिन्हें कोरोना वारियर्स का दर्जा प्रदान किया जाना चाहिए।

जिले के सभी उद्यमी एवं व्यापारियों को एक मंच पर साथ मिलकर व्यापारी हितो की रक्षा के लिये संघर्ष करने की जरूरत है जिससे ऑनलाइन बिजनेस से प्रभावित हो रहे ब्यापार को बढाने के लिए संगठित होकर मुकाबला करना होगा।
व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।

व्यापारी संगठित नही रहेंगे तो शोषण तय- राजकुमार जायसवाल

जिसके लिए व्यापारी सड़को पर उतरकर आन्दोलन करने के लिऐ तैयार है।व्यापारी हितो की रक्षा के लिए ही संगठन बना है जिसके माध्यम से व्यापारियों की बड़ी से बड़ी लड़ाईया लड़ी जाती है ।
वही प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जायसवाल ने कहा कि व्यापारी संगठित नही रहेंगे तो रोजाना शोषण होगा।
इसलिए एकजुटता कायम रखा जाना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देव जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह सुड्डू तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति गुलाब चंद केशरी राजकुमार पाल लालसाहब यादव गुलफान प्रदीप कुमार भगवानदास मन्सूर आलम राजकुमार जायसवाल मुन्नू जायसवाल भरत विनोद मुकुन्द रस्तोगी शंकर गुप्ता पंकज प्रसून भानुयादव कुन्दन चौहान लक्ष्मण वर्मा हनुमान चौरसिया गुलाबचन्द आजाद अन्सारी सहित काफी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे।