होटल मालिक हिरासत में

खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क

लखनऊ । हजरतगंज के सुल्तानगंज इलाके में स्थित लिवाना होटल में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग में झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल भेजा गया है। अभी तक होटल के अंदर से 20 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। चार लोगों की मौत होने के साथ ही लगभग एक दर्जन घायल भी बताये जाते हे।

NDRF और SDRF की टीम को बचाव अभियान के लिए लगाया गया

सोमवार की  सुबह करीब सात बजे आग लगी जिससे इलाके में दहशत फैल गई।प्रत्यक्षदिर्शियों के अनुसार आग की लपटों व धुएं से पूरा होटल घिर गया।होटल से फंसे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू होते ही भीड़ जमा हो गई। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।उन्होंने आग बुझाने में मदद के लिए पहली मंजिल पर एक दीवार को तोड़ने के लिए बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को भी बचाव अभियान के लिए लगाया गया था।

जिला अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने पत्रकारों को बताया, ‘‘ दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के काम में लगे हैं, अधिकतर लोगों को बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।’’धुएं के बीच कई लोग कमरों में फंसे हैं। दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। हादसे में चार लोगों के मौत की खबर है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिये जांच के आदेश

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त कमेटी को जांच का आदेश दिया है। प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक भी घायलों का हालचाल लेने सिविल अस्पताल पहुंचे और कहा कि मामले की जांच की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। होटल मालिक को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

घायलों को बचाने में दमकलकर्मी भी झुलसा

‘होटल के मालिक ने बताया कि होटल में 30 कमरे हैं और घटना के समय उनमें से 18 कमरे बुक थे। वहां 35-40 लोग थे और कुछ लोग सुबह होटल से चले गए थे।’’आग लगने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ शायद शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी है, सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। होटल के मालिक ने बताया है कि पहली मंजिल पर एक बैंक्वेट था जहां कुछ हुआ था।’’लोगों के मुताबिक होटल की छत पर एक ‘बार’ भी है।घायलों में दमकलकर्मी चंद्रेश यादव भी शामिल हैं, जो लोगों को बचाने के दौरान झुलस गए थे।

धुएं को देखा और दमकल टीम को सूचित किया ,खिड़की तोड़ी और बच गई मेरी जान

होटल की दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 206 में रुके उज्ज्वल ने बताया कि आग सुबह करीब सात बजे लगी और उन्होंने अपने कमरे में धुआं देखा।उन्होंने बताया, “जब मैं बाहर आया, तो मैंने दूसरों के साथ बाहर जाने की कोशिश की लेकिन पूरी मंजिल पर घना धुआं फैल गया। धुएं के कारण मुझे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। फिर हम तीसरी मंजिल पर पहुंचे और बाहर आने के लिए एक खिड़की तोड़ दी और हमें बचा लिया गया।

होटल में आग पर काबू पाने के कोई औजार नही

उन्होंने कहा, मुझे डर है कि कई लोग अब भी फंसे हुए हैं और कोई रास्ता नहीं है।उसी मंजिल पर मौजूद एक अन्य अतिथि ने कहा कि होटल में आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण वे फंस गए।पास की एक इमारत के रखरखाव का काम देखने वाले श्याम ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले होटल से निकलने वाले धुएं को देखा और दमकल टीम को सूचित किया।उन्होंने कहा, ‘‘मैंने खुद कई खिड़कियों के शीशे तोड़े और किसी तरह अन्य लोगों के साथ ऊपर पहुंचकर कुछ फंसे हुए लोगों को बचाया।’’

घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा -रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया।उन्होंने ट्वीट किया, “लखनऊ के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है। मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूं।’’

गोमतीनगर में सेवी ग्रैंड, चारबाग स्थित विश्वनाथ होटल, शर्मा होटल, होटल पंजाब इन, बीडी इंटरनेशनल, होटल चरन, राज ऐसे कई होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं जहां अग्नि सुरक्षा के उपकरण नहीं हैं। इनमें से सेवी ग्रैंड, विश्वनाथ, शर्मा, हजरतगंज स्थित एलोरा व कई अन्य होटलों में अग्निकांड भी हो चुके हैं। बावजूद इसके अग्नि मानकों को ताख पर रखकर इनका धड़ल्ले से संचालन हो रहा है।

अभी तक होटल के अंदर से 20 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। कुछ लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि धुएं में दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दमकल कर्मी भी बेहोश हो गया है। अब तक करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। दो लोगों ने दम तोड़ दिया है। मौके 15 गाड़िया पहुंच चुकी हैं। तीसरी मंजिल की आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर करीब छह एम्बुलेंस और पहुंच गई हैं। रास्ते को बंद कर दिया गया है।आग पर काबू पाने के लिए बुलडोजर से दीवार तोड़ी गई। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि होटल में कुल 30 कमरे हैं, इनमें से 18 कमरों में लोग थे। 30 से 35 लोग कमरों में मौजूद थे। पहली मंजिल पर बैंक्वट हॉल है। यहां कई लोग थे। कई लोग सुबह होटल से निकल गए थे।वहीं, लखनऊ के हजरतगंज के होटल लिवाना में आग लगने की घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला अधिकारियों को झुलसे लोगों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के साथ ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में तेजी लाने को भी कहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।

लखनऊ कमिश्नर एस बी शिरोड़कर ने बताया कि होटल प्रबंधन के रिकॉर्ड के अनुसार 38 से 40 लोग वहां पर रुके हुए थे जिसमें से पुलिस विभाग के अनुसार 10 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जिसमें से दो लोगों की दुखद मौत हो गई जबकि सात लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं। एक व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया है।  होटल के कमरों में धुआं ज्यादा होने के कारण अभी तक कितने लोग अंदर फंसे हैं। इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। पुलिस कमिश्नर व मंडला आयुक्त को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में हुए घायल

हादसे में होटल में रुके अंश कौशिक, कामिनी, मोना चैधरी झुलस गए। होटल के कर्मचारी श्रवण और राजकुमार भी हादसे का शिकार हो गए। जबकि राहत व बचाव कार्य के दौरान चंद्रेश यादव व प्रदीप मौर्या की हालत बिगड़ गई।

हादसे के मृतक

1. गुरनूर आनंद, निवासी लखनऊ

2. साहिबा कौर, निवासी लखनऊ

3. मोहम्मद अमान गाजी उम्र 22 वर्ष, निवासी- कल्याणपुर, लखनऊ

4. चिया उम्र 19 वर्ष, लखनऊ