खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क
वाराणसी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने पहड़िया इवीएम प्रकरण में बड़ा ऐलान किया है। मंगलवार को पराड़कर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के शहर दक्षिणी से सपा के प्रत्याशी रहे किशन दीक्षित ने बताया कि पहड़िया ईवीएम प्रकरण में जेल जाने वाले सपा कार्यकर्ताओ को एक-एक लाख रुपये की मदद सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से दी जाएगी।

कहा कि आठ मार्च को जिला प्रशासन ने फर्जी मुकदमा लगाकर सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया था।

प्रशासन पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आठ मार्च को जिला प्रशासन ने फर्जी मुकदमा लगाकर सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया था। इसमें कई कार्यकर्ता ऐसे हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। जमानत कराने में भी असमर्थ हैं। ऐसे 27 कार्यकर्ताओं को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की थी। किशन दीक्षित ने बताया कि सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने लखनऊ बुलाकर चेक सौंप दिया है।