खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क
चकिया, चन्दौली।
बदलते दौर में फटाफट फार्मेट में लोगों को तथ्यपरक और सटीक खबरों को पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किये गये न्यूज पोर्टल ‘खबरी पोस्ट’ का बुधवार को ग्रैड इनोग्रेशन चकिया ब्लाॅक सभागार में किया जायेगा। यह जानकारी पोर्टल के डायरेक्टर के.सी श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि पोर्टल का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी लक्ष्मण आचार्य जी सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश जो विधानपरिषद में भाजपा विधायक दल के उपनेता के साथ ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष व वर्तमान में प्रभारी प्रयागराज भी है के द्वारा किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आदर्श जन चेतना समिति व राष्ट्र सृजन अभियान की ओर से ‘आधुनिक भारत के निर्माण में प्रकृति संरक्षण की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है। जिसमें भाजपा एमएलसी सहित अन्य कई वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगे। बताया कि कार्यक्रम महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू रामविलास सिंह जी की 28वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित है। जिसमें राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय उपाध्याक्ष डाॅ. परशुराम सिंह और आदर्श जन चेतना समिति की संरक्षिका डाॅ. गीता शुक्ला भी शामिल होंगी।