चकिया। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री शंकुतला चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश तेजी से प्रगति पथ पर अग्रसर है। देश की जनता के अपार प्यार और समर्थन की बदौलत एक बार फिर हम लोग विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास जीतते हुए आज प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व के सामने भारत को एक अग्रणी पंक्ति में खड़ा किया है। बुधवार को वे सिकंदरपुर के एसआरवीएस काॅलेज में Modi@20 विषयक संगोष्ठी में छात्र और छात्राओं को डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के बारे में बताया।
![](https://khabaripost.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220907-WA0038-1-1024x768.jpg)
वे सिकंदरपुर के एसआरवीएस काॅलेज में Modi@20 विषयक संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं
उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं है। इसके अलावा माफिया और गुंडे भी भाजपा के सुशासन में या तो जेल के अंदर या फिर सही रास्ता अपना लिये है। प्रदेश में योगी जी ने जिस तरह से सुशासन स्थापित किया है, वह विपक्षियों के लिए कड़ा सबक है। आने वाले समय में जनता के प्यार, आशीर्वाद और समर्थन की बदौलत एक बार फिर देश में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी। जिसमें आप और हमारे जैसे कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत की अहम भूमिका रहेगी।
मौके पर विधायक कैलाश आचार्य, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, एसआरवीएस प्रबंधक छत्रबली सिंह, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री आशु गुप्ता, मंडल मंत्री कृष्णा चैहान, राजेश चैहान सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।