खबरी नेशनल न्यूज़ नेटवर्क

बैरिया(बलिया)। क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के दुश्वारियों को विधानसभा के मानसून सत्र में विधानसभा में उठाऊंगा।इस बार बाढ़ पीड़ितों को सरकार के उपेक्षात्मक रवैये के कारण काफी परेशानी हुई है।पिछले 50 सालों में इतनी परेशानी कभी नही हुई थी। ये बातें बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने बैरिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

आरोप लगाया कि जिस मात्रा में पका-पकाया भोजन बाढ़ पीड़ितों को आवंटित किया जा रहा था।

विधायक ने आरोप लगाया कि जिस मात्रा में पका-पकाया भोजन बाढ़ पीड़ितों को आवंटित किया जा रहा था। उसमें प्रति व्यक्ति जो भोजन का पैकेट दिया जा रहा था। उससे बच्चों का भी पेट नही भरता था, वयस्क व्यक्ति की तो बात ही अलग है। अभी तक आधे से अधिक बाढ़ पीड़ितों को शासन से मिलने वाला खाद्यान्न व राहत समाग्री का पैकेट भी नही मिला है। पशुओं का पशुचारा एक दाना भी कही नही वितरित हुआ है। त्रिपाल व अन्य समाग्री के वितरण में भी धांधली बरती गई है।

बाढ़ पीड़ित राहत समाग्री वितरण कराने के लिए विगत दिनों एसडीएम से मिले तो आश्वासन के बदले एफआईआर करा देने की धमकी दी

विधायक जयप्रकाश अंचल ने उपजिलाधिकारी पर बाढ़ पीड़ितों के प्रति उपेक्षात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। विधायक ने स्पस्ट किया कि बुधनचक के बाढ़ पीड़ित राहत समाग्री वितरण कराने के लिए विगत दिनों एसडीएम से मिले तो आश्वासन के बदले एफआईआर करा देने की धमकी दी। एसडीएम लोक सेवक है मालिक नही है यह बात उन्हें समझना चाहिए। विधायक ने पूरे प्रकरण को विधानसभा अध्यक्ष के सामने सदन में रखने की बात कही है।

ग्राम प्रधान के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को वितरण किया जा रहा है, जेल भेजने की धमकी निराधार है।

इस संबंध में बैरिया उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों का बाढ़ राहत समाग्री सम्बंधित लेखपाल, ग्राम प्रधान के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को वितरण किया जा रहा है, जेल भेजने की धमकी निराधार है।