KHABARI POST CHANDAULI NEWS। उ०प्र०उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल तिवारीपुर के युवा अध्यक्ष विशाल सिंह राजपूत 21 वर्ष की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों क्षेत्रवासियों शुभचिंतकों नाते रिस्तेदारों में शोक की लहर ब्याप्त हो गई।
जन जन के चहेते युवा भाजपा (BJP) नेता को नम आंखों से विदाई देकर हर शख्स गमगीन था।
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी शमसेर सिंह व संजू देबी का एकलौता पुत्र विशाल सिंह राजपूत बीते 29 अगस्त को मझगावां पुल के समीप अनियंत्रित हुयी बाईक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।जो कि 13 दिनो तक वाराणसी के टा्मा सेंटर में जीवन की लडा़ई लड़ते हुए शनिवार को रात्रि 9 बजकर 56 मिनट पर अंतिम सांसे लेकर के चिर निद्रा में सो गया।
जिसकी जानकारी मिलते ही मृतक के घर पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
रात्रि में ही तिवारीपुर गांव में शव पहुंचने पर वातावरण में करूण क्रन्दन की चित्कार गूंजने लगी।
पिता शमसेर सिंह व माता संजू देबी एकलौते जवान पुत्र के शव को टकटकी लगाए निहारते निहारते गश खाकर बेसुध हो जा रहे थे।
जिनमें अर्थी को कंधा देने तक की साहस नहीं रही।
अपने मृदुभाषी स्वभाव से जन जन का चहेता रहा विशाल काफी कम उम्र मे ही समाज सेवा मे भी अग्रसर रहा।
ब्यापारियों को संगठित करने से लेकर उनके हित की लडा़ई मे योगदान व सामाजिक कार्यो मे बेहद रूचि एवं राजनीति में भी उसकी सक्रियता रही।
भाई की मौत की खबर से काफी मर्माहत बड़ी बहन जया व छोटी बहन मुस्कान तो सिर्फ यही बोल पा रही थी कि अब किसकी कलाई सजाकर के रक्षा का बचन लूंगी।
अपने चहेते सामाजिक कार्यकर्ता की खबर मिलने पर प्रबुद्ध जनो ब्यापारियों राजनीतिज्ञों व युवाओं ने अश्रुपूरित श्रद्दांजलि अर्पित कर गतात्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से कामना किया।
जिला उद्मोग ब्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला मंत्री देव जायसवाल ने बताया कि युवा अध्यक्ष की असमय मृत्यु से हुयी अपूरणीय क्षति की पूर्ति नहीं हो सकती।