चंदौली – 12 सितम्बर 2022 फाइलेरिया उन्मूलन : जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 7 सितंबर से शुरू हुआ नाइट ब्लड सर्वेक्षण 18 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान सभी प्राथमिक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 ब्लॉक में सर्वेक्षण संचालित है। अभियान के तहत फाइलेरिया मरीजों की पहचान रात्रि 8.30 से 12 बजे तक आशा कार्यकर्ता के सहयोग से लैब टेक्नीशियन की ओर से रक्त की जांच की जा रही है। इस पांच दिन के अभियान में जांच के लिए लगभग 2500 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। यह जानकारी जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) पीके शुक्ला ने दी।

डीएमओ ने कहा कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जनपद में नाइट ब्लड सर्वे 10 विकास खंड समेत स्वास्थ्य उपकेंद्र चलाया गया।


डीएमओ ने कहा कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जनपद में नाइट ब्लड सर्वे 10 विकास खंड समेत स्वास्थ्य उपकेंद्र चलाया गया। सर्वेक्षण के लिए दो सदस्य टीम गठित रात 8:30 बजे से सारे 12:00 बजे तक कार्य कर रही हैं | टीम के सहयोग के लिए क्षेत्रीय आशा अपने गांव के लोगों को नाइट ब्लड सर्वे कि जानकारी दे रही है जिससे लोगों को सर्वे की पूर्व में जानकारी हो जाने के कारण स्वास्थ्य टीम को उनका सहयोग मिल रहा है | इस सर्वे में 20 वर्ष या इससे ऊपर वाले व्यक्ति का ही करना है| प्रतिदिन 300 व्यक्तियों का सैंपल लेना है|

सहायक जिला मलेरिया अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि फाइलेरिया के मरीजों को केवल रात में ही चिन्हित किया जाता है| इसके परजीवी यानी माइक्रोफाइलेरिया रात में ही खून में अधिक सक्रिय होता है |

सहायक जिला मलेरिया अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि फाइलेरिया के मरीजों को केवल रात में ही चिन्हित किया जाता है| इसके परजीवी यानी माइक्रोफाइलेरिया रात में ही खून में अधिक सक्रिय होता है | इसलिए रात में लोगों के खून के नमूने की जांच कर संक्रमण की स्थिति जानी जा सकती है| नमूना लेने के बाद इनकी रक्त पट्टीका बनाई जाती| जिले में 6000 ब्लड स्लाइड तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है | नाइट ब्लड सर्वे टीम के माध्यम से फाइलेरिया के मरीजों को पता लगाने व बीमारी को खत्म करने का विभाग हर संभव प्रयास किया जारहा है|

लक्षण – एडीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने के बाद व्यक्ति को बहुत सामान्य लक्षण दिखते हैं| लेकिन हाथ पैर में खुजली होना एलर्जी …….


लक्षण – एडीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने के बाद व्यक्ति को बहुत सामान्य लक्षण दिखते हैं| लेकिन हाथ पैर में खुजली होना एलर्जी त्वचा की समस्या हाथों में सूजन पैरों में सूजन होने के कारण पैरों का मोटा होना पुरुषों के अंडकोष व महिलाओं के स्तन में सूजन आना फाइलेरिया के मुख्य लक्षण होते है |

बचाव – मच्छरों से बचाव के लिए घर के आसपास पानी कूड़ा व गंदगी जमा ना होने दें | घरों के अंदर कूलर गमलों अथवा अन्य चीजों में पानी को ना जमा होने दें |


बचाव – मच्छरों से बचाव के लिए घर के आसपास पानी कूड़ा व गंदगी जमा ना होने दें | घरों के अंदर कूलर गमलों अथवा अन्य चीजों में पानी को ना जमा होने दें | सोते समय पूरी बांह के कपड़े पहने और मच्छरदानी का प्रयोग करें| अगर फाइलेरिया के लक्षण नजर आए तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जायें | नि:शुल्क जांच एवं उपचार तत्काल शुरू करें | समय रहते इलाज शुरू होने से इस बीमारी से छुटकारा मिल जाता है | इसके अतिरिक्त मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम के तहत साल में एक बार अभियान चलाकर लक्षित समस्त आबादी को निःशुल्क दवा खिलाई जाती है।