कई I.A.S.अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया गया फेरबदल

खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क

चन्दौलीे। Isha Duhan : शनिवार को शासन द्वारा कई जिलाधिकारियों का तबादला किया गया जिसके क्रम में वाराणसी में कार्यरत विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष ईशादुहन को चन्दौली का जिलाधिकारी बनाया गया है। इन्होने विकास प्राधिकरण में रहकर काफी फेरबदल किया था और काफी चर्चित रही। ईशा दुहन मूल रूप से हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली है। ये बायो टेक्नोलाजी से ग्रेजुएट है। इन्होने आई ए एस की परीक्षा 2014 में 59 वें रैंक के साथ उत्र्तीण की थी। इनके पिता ईश्वर दुहन आई टी बी पी में डी आई जी के पद पर तैनात है।

अब तक चंदौली जिले के डीएम रहे संजीव सिंह को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है । बतौर जिलाधिकारी चंदौली में ईशा दुहन को बतौर जिलाधिकारी पहली बार डीएम पद की जिम्मेदारी मिली है। 2014 बैच की आइएएस ईशा दुहन वीडीए उपाध्यक्ष के पूर्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वाराणसी, सीडीओ बुलंदशहर व मेरठ में सेवाएं दे चुकी हैं। कभी बिना फोर्स के अकेले हाथ में डंडा लेकर भू माफियाओं पर चाबुक चलाने वाली लेडी सिंघम के नाम से मशहूर ईशा दुहन अब चंदौली में विकास का पहिया घूमाएंगी।
उन्हें पहली बार बतौर जिलाधिकारी चंदौली में जिम्मेदारी मिली है। वह 2014 बैच की आइएएस है। इससे पहले वह विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वाराणसी, सीडीओ बुलंदशहर व मेरठ में सेवाएं दे चुकी हैं।



Isha Duhan ईशा दुहन आई ए एस की परीक्षा 2014 में 59 वें रैंक के साथ पास की थी

वही इनके साथ और भी तबादले किये गये है। जिसमें आदर्श सिंह को जिलाधिकारी बाराबंकी से प्रभारी आयाुक्त झांसी बनाया गया हे। वही मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी गाजीपुर को जिलाधिकारी हरदोई। अविनाश कुमार जिलाधिकारी हरदोई को जिलाधिकारी बाराबंकी,दिब्या मिततल को जिलाधिकारी सन्त कबीर नगर से जिलाधिकारी मिरजापुर ,आर्यका अखौरी को जिलाधिकारी भदोही से गाजीपुर,नवनीत सिंह चहल को जिलाधिकारी मथुरा से जिलाधिकारी आगरा,पुलकित खरे जिलाधिकारी पीलीभीत से जिलाधिकारी मथुरा,प्रवीन कुमार लक्षकार को जिलाधिकारी मिरजापुर से जिलाधिकारी पीलीभीत , गौरांग राठी उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अलीगढ़ से जिलाधिकारी भदोही,प्रेम रंजन सिंह उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण गोरखपुर से जिलाधिकारी संत कबीर नगर,प्रभुरारायण सिेंह जिलाधिकारी आगरा को प्रभारी सचिव राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश शासन ,रणवीर प्रसाद सचिव राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश शासन को आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन इनके साथ ही अजय चैहान आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश को सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है।