खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क।

चन्दौली। अन्त्योदय के उपासक PM MODI के जन्म दिवस के उपलक्ष में उनके जीवन और व्यक्तित्व तथा सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देशानुसार सूचना विभाग चंदौली द्वारा जनपद स्थित जिला पंचायत सभागार मे आयोजित किया गया है। उक्त चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला अध्यक्ष भाजपा अभिमन्यु सिंह ने फीता काटकर किया।

PM MODI के नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों विषयक अत्यंत आकर्षक चित्र प्रदर्शनी – अभिमन्यु सिंह

प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात जिलाध्यक्ष सराहना करते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर उनके जीवन और व्यक्तित्व तथा सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों विषयक यह अत्यंत आकर्षक चित्र प्रदर्शनी है। माननीय प्रधानमंत्री जी के जीवन एवं व्यक्तित्व उनके नेतृत्व क्षमता से हम सभी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग आकर इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें।

चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व जिला सूचना अधिकारी व अन्य

चित्र प्रदर्शनी जनसामान्य के अवलोकन हेतु 23 सितंबर तक

उक्त प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक चित्र प्रदर्शनी जनसामान्य के अवलोकन हेतु 23 सितंबर तक रहेगी।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी डॉ0 एसएन पाल ,एडीआईओ के के यादव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी जनप्रतिनिधि गण एवं आमजन उपस्थित रहे।