जिस स्थान पर वृद्ध का सड़ा गला हुवा पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव मिला है।
उसी रास्ते समीपवर्ती गांवो के चरवाहों का पशुओं को चराने के लिए व अनेकों महिला पुरूषों को जलावनी लकड़ी लेने के लिए आना जाना जारी रहता है। फिर भी किसी की नजर उस ओर नहीं पड़ी।
जो कि लोगों मे काफी चर्चा का विषय बना रहा।

खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क

नौगढ़‚चन्दौली। थाना क्षेत्र के सुरहुरिया मोड़ के समीप पहाड़ी पर बुद्धवार को सुबह महुआ के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला अज्ञात वृद्ध ब्यक्ति का सड़ा गला शव की शिनाख्त सियाराम सिंह पुत्र रामअनंत सिंह 65 वर्ष निवासी ग्राम भरूहिया थाना बबुरी जनपद चन्दौली के रूप में हुयी है। सनद रहे कि खबरी पोस्ट ने सर्वप्रथम इसकी खबर प्रातः ही प्रमुखता से प्रसारित की थी।
इस बारे में बताया जाता है कि बुद्धवार को अल सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव सुरहुरिया मोड़ के समीप पहाड़ी पर महुआ के पेड़ के सहारे रस्सी से लटकता हुआ होने की खबर क्षेत्र में जंगल की आग तरह फैलकर लोगों मे काफी सनसनी मच गई।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
तब तक ग्रामीणों की भी काफी भीड़ जूट गई।

काफी प्रयास के बाद भी उस समय पहचान नही हो सकी थी शव की शिनाख्त


काफी प्रयास के बाद भी शव का पहचान मौके पर नहीं किया जा सका।
ग्राम प्रधान सीरी यादव की तहरील पर पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भरकर के पोष्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।
शव की शिनाख्त कराने में जूटी थाना पुलिस को पता चला कि बीते 4 दिन पूर्व 17 सितंबर को ग्राम भरूहिया निवासी आलोक सिंह ने बबुरी थाना मे अपने पिता सियाराम सिंह 65 वर्ष की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया है।
जिसे सुचित कर पुलिस ने जिला अस्पताल में शिनाख्त कराया तो मृतक द्रारा पहने गये चेकदार हाफ सर्ट व जींस पैंट से अपने पिता का ही शव होने की पुष्टि उसने किया।

शव में कीड़े पड़ जाने से काफी दुर्गंध उठ रही थी।
शव से सड़ गल कर मांस भी नीचे जमीन पर गिर रहा था।


सूत्रों की मानें तो मृतक सियाराम सिंह का अपने एकलौते पुत्र आलोक व बहु से किसी बात को लेकर मनमुटाव रहता था।
जिससे 1 सप्ताह पूर्व अपनी बहू से झगड़ा कर के घर से निकल गया था। 3 दिनों तक पिता को वापस घर नहीं लौटने पर आलोक ने बबुरी थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया था।
प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त सियाराम सिंह 65 वर्ष निवासी ग्राम भरूहिया थाना बबुरी जनपद चन्दौली के रूप में हुयी है। Khabari Post.com