Chandauli man die in saudi

खबरी पोस्ट कमालपुर,चंदौली। कमालपुर,चंदौली क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी राम अवतार पुत्र स्व महवीर राजभर का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बूरा हाल था। जैसे ही लोगों को मालूम हुआ कि राम अवतार का शव सउदी अरब से बृहस्पतिवार को इनायतपुर आयेगा। गांव सहित आस पास के गांवों से भी दरवाज़े पहुंचने लगे। पिछले दिनों उसकी तबियत खराब हो गई जिसका इलाज़ रियाद शहर के मोहम्मद बिन अब्दुल अज़ीज़ हॉस्पिटल में चल रहा था।

Chandauli man die in saudi

Chandauli Man Die in Saudi

बताया जाता है कि राम अवतार 42 वर्ष 2019 में सउदी अरब के रियाद में एक सेठ के यहां रह कर नौकरी करने लगा। इसी दौरान पिछले दिनों उसकी तबियत खराब हो गई जिसका इलाज़ रियाद शहर के मोहम्मद बिन अब्दुल अज़ीज़ हॉस्पिटल में चल रहा था। इसी बीच 5सितम्बर को उनकी मौत हो गई।

उसका भाई तेजा भी सउदी अरब में रह रहा था। काफ़ी प्रयास के बाद 22सितम्बर को उसका शव पहुंचा।

उसका भाई तेजा भी सउदी अरब में रह रहा था। काफ़ी प्रयास के बाद 22सितम्बर को उसका शव पहुंचा। शव के पहुंचते ही कोहराम मच गया।पत्नी लालती देवी पुत्री सविता,बविता, सहित परिजनों का रो रो कर बूरा हाल था। राम अवतार तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। राम अवतार को पांच पुत्र धनतेरस, कृष्णा,सुग्रीव, शनि और विष्णू है। राम अवतार का दाह संस्कार धानापुर स्थित नरौली घाट पर किया गया।