52 वर्षीय किसान की हाथ और पैर बांधकर धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। गांव के लोगों ने शव गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास देखा। किसान की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क 
बलिया। बैरिया  थाना क्षेत्र के हेमंतपुर गांव में रेलवे ट्रैक के पास बुधवार रात 52 वर्षीय किसान की हाथ और पैर बांधकर धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।  सुबह लोगों ने शव को देखा तो मामले की जानकारी हुई। प्रेम प्रसंग से जुड़े हुए मामले में किसान की हत्या की आशंका जताई जा रही है। अभी मामले की तहरीर नहीं दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के हेमंतपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे 52 वर्षीय हरे राम का शव मिलने से गुरुवार की सुबह सनसनी फैल गई। हरे राम के दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे पैर को भी बाधा गया था। धारदार हथियार से गला काटा गया था।  परिजनों का कहना था कि हत्यारोपी ने हरे राम को उनके डेरे पर जाकर जगाया और जबरन गंगापुर अशोक राम के ट्यूबवेल के सामने रेलवे ट्रेक पर ले गए। ट्रैक के किनारे ले जाकर उसकी हत्या कर दी। 
नाबालिक लड़की व मृतक के नाबालिक लड़के का रहा चक्कर 
आरोपियों का प्रयास था कि इस हत्या को  ट्रेन हादसा का रूप दे दिया जाए। हाथ, पैर बंधा होने से उनकी पोल खुल गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने थानाध्यक्ष व क्षेत्राधिकारी को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हरेराम के परिजनों ने बताया कि एक नाबालिग लड़की हरेराम के नाबालिग लड़के के साथ भाग गई थी।
दो महीने पहले पुलिस के दबाव में दोनों घर आ गए थे। उस समय समझौता हो गया था। बाद में लड़की फिर से भाग गई। इसके बाद से हरेराम राम पर लड़की व लड़के को बुलाने व उनका मोबाइल नंबर देने के लिए दबाव बना रही थी। लड़की के परिजन भी हरेराम को जान माल की धमकी दे रहे थे।परिजनों ने उन्हीं लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।