जिलाधिकारी के लगातार तीखे तेवर से अधिकारी सतर्क,तैयारी जोरो पर


खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चकिया,चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन के जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात चकिया तहसील मुख्यालय पर उनका पहला सम्पूर्ण समाधान दिवस आज लगाया जायेगा। जिसमें भारी संख्या में अधिकारियों के साथ ही फरियादियों के भी जुटने की सम्भावना है। सम्पूर्ण समाधान दिवस की पूर्व संघ्या में तहसील प्रशासन देर रात तक सभी प्रकार की तैयारियों का बन्दोबस्त करने में लगा रहा। बता दे कि लगातार जिलाधिकारी द्वारा जिले में जिस प्रकार से अधिकारियों के पेंच कसे जा रहे है उससे अधिकारी सकते में है।और अब पूरी तैयारी के साथ ही उपस्थित होंगे।

जनपद के सभी आलाधिकारियों का लगेगा जमावड़ा

अभी शुक्रवार को ही जिले के पोषण अधियान के अन्तर्गत कन्वार्जेस समिति की बैठक में जिला अधिकारी श्रीमती ईशा दुहन ने अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए जनपद में 100 दिनों के अन्दर सभी सेम बच्चों के स्वस्थ होने का निर्देश दिया। और इसके साथ ही अधिकारियों को बैठक में पूरी जानकारी े के साथ उपस्थित रहने की सख्त हिदायत दी। साथ ही नौगढ़ व धानापुर से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। इसी प्रकार लगातार अधिकारियेां के साथ बैठक कर उन्हे इनफोर्स करने का कार्य तेजी से कर रही है। इसी कम में शुक्रवार को चकिया ,सकलडीहा व चंदौली को नोटिस भी जारी किया गया। आज का तहसील दिवस काुी गहमा गहमी वाला होन की उम्मीद है। जिसमें फरियादी सीधे जिलधिकारी ईशा दुहन से रूबरू होंगे।

Khabari Post.com