खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

,चंदौली। गुरूवार को क्षेत्र के बेहद प्रतिष्ठित साहित्यकार व वरिष्ठ समाजसेवी कई अमर गीतों के लेखक घनश्याम यादव ग्राम छितमपुर चकिया चंदौली का देहान्ह हो गया। उनके निधन से साहित्य जगत सहित वनांचल चकित है। वे एक ऐसे साहित्यकार थे जिनकी रचनाओं में सरस्वती बसती थी। यही नही उनकी रचनाएं सुनने के बाद कोई भी शख्स उनसे दूसरी रचना सुनने को जरूर कहता था। उनकी समसामयिक रचनाओं की चर्चा चहुओरं थी। जिनके निधन से साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति हुई। उनके निधन पर बृक्ष बंधु व राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व आदर्श जन चेतना समिति के संरक्षक डाॅं परशुराम सिंह व डा गीता शुक्ला ने बेहद खेद ब्यक्त किया है। और कहा कि इनके जाने की पूर्ति होना सम्भव नही है। उनके अन्तिम दर्शन में लाल जी ,भरत प्रधान ,शम्भु प्रधान, राम केवल जी, संजय महराज, ,मुरारी यादव, ,बलवन्त यादव ,प्रमोद मौर्या, रामभरोष सहित क्षेत्र के सम्मानित गणों ने उन्हे अन्तिम विदाई दी । Khabari Post .Com