खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क
लखनऊ । पिछले दिनों अंकिता को एक सिरफिरे आशिक ने जला दिया था। अंकिता मर गई। तड़प तड़प कर मरी। मरने के समय तक अपने जिंदा बचने की संभावनाओं के बारे में पूछती रही। कहा जा रहा है कि शाहरुख ने जला डाला उसे। एकतरफा प्यार में प्रत्युत्तर के अभाव से खफा शाहरुख को शायद कोई भय नहीं था।

लग तो रहा है जैसे शाहरूख को न कानून का डर था, न समाज का। मानवता को शर्मसार करनेवाली झारखंड की यह घटना महज एक घटना नहीं थी। भविष्य में ऐसी और भी घटनाएं सामने आ सकती हैं नही आ रही है।

जीप से घर जा रही छात्रा के साथ GANG RAPE

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा लखनऊ में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार को लखनऊ से घर आने के लिए वह चारबाग रेलवे स्टेशन से हिमगिरि एक्सप्रेस पर सवार हुई। करीब 7.45 पर जब वह सुल्तानपुर जंक्शन पहुंची तो इसकी सूचना अपने परिजनों को दी।

रोडवेज बस स्टेशन पहुंचने के बाद घर आने के लिए वह सवारी ढूंढ रही थी। कि इसी बीच एक अनजान शख्स उसके पास आया। उसने कहा उसकी मैजिक उसके घर तक जा रही है। छात्रा विश्वास कर उसके साथ मैजिक पर बैठने गई तो अनजान व्यक्ति ने बताया कि मैजिक खराब हो गई है। अब हम बोलेरो जीप से चलेंगे।

छात्रा जब जीप के पास पहुंची तो उसमें चालक समेत चार लोग बैठे मिले। और उसे ले जाकर सुनसान जगह पर उसके साथ जबरजस्ती दुष्कर्म कर उसे फिर ले आकर छोड दिया।

परिजनों को अपडेट देती रही थी छात्रा‚ सुनसान स्थान पर किया जबरजस्ती RAPE

छात्रा ने अपने परिजनों को जीप से घर पहुंचने की सूचना देते हुए उस पर सवार हो गई। जिला मुख्यालय से चलने के बाद जीप में बैठे दो अज्ञात व्यक्ति रास्ते में ही अपने गंतव्य स्थल पर उतर गए। उसके बाद जीप चालक के साथ केवल एक अनजान व्यक्ति ही जीप में बचा। छात्रा ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने छात्रा के मोबाइल से चालक से बात की तो उसने छात्रा को घर तक छोड़ देने को आश्वस्त किया।

पीड़ित छात्रा ने बताया कि लखनऊ बलिया राजमार्ग पर चालक ने उसका फोन छीनकर स्विच ऑफ कर दिया। उसके बाद सुनसान जगह पर गाड़ी खड़ी कर चालक और उस अनजान व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे जयसिंहपुर कोतवाली से लगभग 200 मीटर की दूरी पर रात 10.30 बजे नहर की पटरी पर छोड़ कर फरार हो गए। जाते समय छात्रा का मोबाइल लौटा दिया।

लुट चुकी आबरू के साथ छात्रा ने परिजनों से बताई आपबीती‚ पुलिस खंगाल रही फुटेज

पीड़ित छात्रा ने मोबाइल ऑन कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

निश्चित ही अपराधी कानून के शिकंजे में होगा। अपराध का राजनीतिक नजरिया भी नहीं होना चाहिए। अपराध का सामाजिक संदर्भ भी नहीं होना चाहिए।

अपराध के संदर्भ में सिर्फ न्याय होना चाहिए। न्याय में कोई कमी शासन सत्ता पर सवालिया निशान उठा जायेंगे। अपराध के प्रति राजनीतिक नफे नुकसान का गणित भी बेहद खतरनाक साबित होगा। कल अंकिता जली थी। आज इंजिनियरिं की छात्रा के साथ किया गया RAPE ।

पंथ कोई और भी हो सकता है। आज छात्रा के साथ RAPE किया गया। इसी प्रकार कितने अपराध होते रहेगे। कब तक हम अपनी बेटियों को सुरक्षित रहने का आश्वासन दे पायेंग यह सवालिया निशान कब दूर होगा कहा नही जा सकता।