WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
Iqra model school
WhatsApp-Image-2024-01-25-at-14.35.12-1
WhatsApp-Image-2024-02-25-at-08.22.10
WhatsApp-Image-2024-03-15-at-19.40.39
WhatsApp-Image-2024-03-15-at-19.40.40
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
srvs_11zon
Screenshot_7_11zon
WhatsApp Image 2024-06-29 at 12.
IMG-20231229-WA0088
previous arrow
next arrow

आम महिलाओं के साथ-साथ बॉलीवुड में भी शादीशुदा एक्ट्रेस अलर्ट मोड में

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

धर्म कर्म डेस्क । पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं द्वारा अपने पति के लंबी उम्र के लिए किया जाता है। वहीं अब कई पति भी अपनी पत्नियों के साथ करवा चौथ का व्रत रखते हैं। इस साल करवा चौथ का यह व्रत 01 नवंबर बुधवार के दिन रखा जाएगा।

अखंड सौभाग्य की कामना से सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी में करवा चौथ का व्रत व अनुष्ठान होगा। व्रत रखने के साथ ही सुहागिन महिलाएं देवाधिदेव महादेव, माता पार्वती, भगवान श्रीगणेश, एवं श्रीकार्तिकेय जी की पूजा अर्चना करतीं हैं। रात्रि में चंद्रोदय के बाद अर्घ्य देकर चंद्रमा को चलनी से देखकर उनकी आरती उतारी जाती है।

कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इस बार अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी. इस लिस्ट में कियारा आडवाणी, सोनाली सहगल, अथिया शेट्टी और परिणीति चोपड़ा समेत कई एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है

सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी, 2023 को क्रिकेटर केएल राहुल संग फेरे लिए थे. ऐसे में अथिया का यह पहला करवा चौथ।

लिए थे 23 जनवरी को सात फेरे और यह पहला करवा……

खुदा हाफिज’ फेम एक्ट्रेस शिवालिका ऑबेरॉय ने इसी साल फरवरी में फिल्म मेकर अभिषेक पाठक से संग शादी के बंधन में बंधी थीं. अब वह पहली बार पति संग चांद की पूजा कर करवा चौथ मनाएंगी.

जाने कब होगा चांद का दीदार, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य विमल ने बताया कि करवा चौथ का व्रत 1 नवम्बर को रखा जाएगा। करवा चौथ की पूजा चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी तिथि में की जाती है। अगर हम बात करें करवा चौथ पूजा की मुहूर्त (Karwa Chauth Puja Shubh Muhurat) और चंद्रोदय के समय (Aaj Karwa Chauth Ka Chand kab Niklega) के बारे में तो इस बार करवा चौथ पूजा मुहूर्त – शाम 06:05 बजे से शाम 07:21 बजे तक है। तो वहीं, करवा चौथ व्रत का समय – सुबह 06:39 बजे से रात 08:59 बजे तक रहेगा। इसके अलावा चंद्रोदय का समय – रात्रि 08:59 बजे

क्या है पूजा का विधान

पूजा के लिए करवा सोना, चांदी, पीतल व मिट्टी का होना चाहिए। लोहे या अल्मुनियम का करवा इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। करवा में जल भरकर सौभाग्य व शृंगार की वस्तुएं थाली में सजाकर रखी जाती हैं। चंद्रमा की पूजा के बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं। पति-पत्नी के रिश्ते को और अधिक प्रगाढ़ व मधुर बनाने के लिए करवा चौथ का व्रत विशेष फलदायी है।

राशि के अनुसार परिधान


मेष- लाल, गुलाबी व नारंगी ‚वृषभ- सफेद व क्रीम ‚मिथुन-हरा व फिरोजी ‚कर्क- सफेद व क्रीम ‚सिंह- केसरिया, लाल व गुलाबी
कन्या- हरा व फिरोजी ‚तुला- सफेद व हल्का नीला ‚वृश्चिक- नारंगी, लाल व गुलाबी ‚धनु- पीला व सुनहरा ‚मकर व कुंभ- भूरा, स्लेटी व ग्रे ‚मीन- पीला व सुनहरा ।

करवा चौथ पूजन सामग्री

चंदन, शहद, अगरबत्ती, पुष्प,  कच्चा दूध, शक्कर,  शुद्ध घी, दही, मिठाई, गंगाजल, अक्षत (चावल), सिंदूर, मेहंदी, महावर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी,  बिछुआ, मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन,  दीपक, रुई, कपूर, गेहूं, शक्कर का बूरा, हल्दी, जल का लोटा, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, चलनी, आठ पूरियों की अठावरी, हलुआ और दक्षिणा (दान) के लिए पैसे आदि।

अगर पहली बार जा रही है करवा चौथ का ब्रत रखने तो यह बाते जान लें

करवा चौथ का व्रत इस बार 01नवम्बर को रखा जाएगा। इस व्रत में निर्जला व्रत रहकर रात को चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत खोला जाता है। अगर पहली बार व्रत रखने जा रही हैं, तो एक बार ज्योतिषी से जरूर सलाह ले लें। दरअसल कई ज्योतिषियों का कहना है कि शुक्र के अस्त होने के कारण इस बार पहला करवा चौथ का व्रत नहीं करना चाहिए और न ही व्रत का उद्यापन करना चाहिए। 

क्या कहना है पंडित पद्माकर चौबे का ǃ क्या कहती है ब्रती महिलाएं

वही ब्रती प्रिया पांडेय ने कहा कि कहने को तो करवा चौथ का त्यौहार एक व्रत है, लेकिन यह नारी शक्ति और उसकी क्षमताओं का सवश्रेष्ठ उदाहरण है। क्योंकि नारी अपने दृढ़ संकल्प से यमराज से भी अपने पति के प्राण ले आती हैं तो फिर वह क्या नहीं कर सकती हैं।
पंडित पद्माकर चौबे ने बताया कि यह न केवल एक त्योहार है बल्कि यह पति-पत्नी के पवित्र रिश्तों का पर्व है।
करवा पंच तत्वों का प्रतीक माना जाता है। मिट्टी के करवा में पांच तत्व होते हैं, जैसे कि जल, मिट्टी, अग्नि, आकाश, वायु जिससे व्यक्ति का शरीर भी बना है। करवा में मिट्टी और पानी मिलाया जाता है।पानी में मिट्टी को गलाकर करवा बनाया जाता है। यह भूमि और जल तत्व का प्रतीक है।उसके बाद इसे धूप और हवा से सुखाकर तैयार किया जाता है पश्चात आग में पकाया जाता है। हमारी संस्कृति में पानी को परम ब्रह्म माना गया है।सभी जीवों की उत्पत्ति यहीं से हुई है।

मिट्टी के करवे से पानी पिलाकर ही पति अपनी पत्नी का व्रत खोलें– चौबे

इसलिए मिट्टी के करवे से पानी पिलाकर ही पति अपनी पत्नी का व्रत खोलें। यह पंच तत्व और परमात्मा दोनों को साक्षी बनाकर दांपत्य जीवन में सुखी बनाने की कामना करते हैं। साथ ही मिट्टी के बर्तन से पानी पीने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इस दौरान पुष्पा दुबे, पूनम, सरिता जायसवाल, महिमा चौबे, सुधा, सीमा, प्रभावती, अंतिमा, शालू सहित आदि महिलाओं ने पूजा पाठ कर अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मांगा।

रियल लाइफ हीरो हैं ये सेलेब्स, पत्नी के लिए रखते हैं करवाचौथ का व्रत

करवा चौथ का त्योहार दस्तक दे रहा है. ऐसे में आम महिलाओं के साथ-साथ बॉलीवुड में भी शादीशुदा एक्ट्रेस अलर्ट मोड पर आ जाती हैं. ये फेस्टिवल ही ऐसा है कि चाहे आपको भूखे रहकर अपने पति के लिए व्रत रखना हो, पर उत्साह चरम पर होता है. लेकिन क्या आपको पता है बॉलीवुड में ऐसे कई कपल हैं जो करवा चौथ का व्रत रखते… जी हां, कपल! क्योंकि इस दिन सिर्फ एक्ट्रेस पत्नी ही नहीं उनके सेलेब्रिटी पति भी अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखते हैं।

चलिए आपको बताते हैं उन कपल्स के बारे में –

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण: बॉलीवुड का ये पावर कपल हर बात में साबित करता है कि कैसे ये दोनों सबके फेवरेट हैं. हाल ही में रणवीर ने खुद को खुशकिस्मत बताया था कि वो दीपिका के पति हैं. वहीं एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह बता चुके हैं कि वो दीपिका के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं।

अनुष्का शर्मां व विराट कोहली एक ऐसी जोड़ी जो सेलिब्रिटी के आखों के तारे है

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली: बॉलीवुड सेलेब की जोड़ियों में एक ऐसी जोड़ी भी है, जो लोगों की आंखों का तारा है. विराट भी अनुष्का के लिए व्रत रखते हैं, इस इस बात का खुलासा उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट फोटो शेयर कर किया था. मानना पड़ेगा, विराट क्रिकेट के ही नहीं अनुष्का के भी दिल के किंग हैं।

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय: इस कड़ी में जूनियर बच्चन भी पीछे नहीं हैं। अभिषेक भी ऐश्वर्या के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं. खुद अभिषेक ने एक इंटरव्यू इस बात को कबूल किया था. अभिषेक ने ये भी बताया था कि वो व्रत के चक्कर में 24 घंटे तक भूखे रहे हैं, क्योंकि वो सरगी खाना भूल गए थे।

शिल्पा शेट्टी राजकुन्द्रा

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा: शिल्पा शेट्टी ऐसी एक्ट्रेस हैं जो रीति-रिवाजों को बहुत तवज्जो देती हैं. शिल्पा हर साल अपने पति राज कुंद्रा के लिए व्रत रखती लेकिन राज कुंद्रा भी पीछे नहीं हैं, वो भी हर साल अपनी पत्नी के लिए फास्ट रखते हैं. दोनों का प्यार देख फैंस भी नजर ना लगने की दुआएं देते हैं.।

डिसक्लेमर- लेख में निहित किसी भी जानकारी‚सामग्री‚गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों‚ से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

khabaripost.com
sagun lan
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-14.49.57
previous arrow
next arrow