अन्याय को सहना भी अपराध‚ जिसके लिए स्वयं को आगे आना होगा

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

नौगढ‚चंदौली। ग्राम्या संस्थान व मिलान फाउंडेशन के सयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ब्लाक सभागर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमे लगभग 57 किशोरियां व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

ग्राम्या संस्थान की संस्थापक बिंदु सिंह ने किशोरी दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कही कि मिलान फाउंडेशन की ओर से दिनांक 11 से 20 अक्टूबर तक बालिका जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिसमें किशोरियों को उनके अधिकार को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

UPCEG किशोरियों के जीवन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर काम करने वाली संस्थाओं का एक राज्य स्तरीय समूह जिसमें 30 स्वंयसेवी संस्थाएं जुड़ी

ग्राम्या संस्थान कि कार्यक्रम समन्वयक नीतू ने सभी बालिकाओ को उत्तर प्रदेश कोएलिशन टू एम्पॉवर गर्ल्स (यू.पी.सी.ई.जी) के कार्यों और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यू.पी.सी.ई.जी किशोरियों के जीवन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर काम करने वाली संस्थाओं का एक राज्य स्तरीय समूह है। जिसमे प्रदेश के अलग अलग ज़िलों की 30 स्वंयसेवी संस्थाएं जुड़ी हुई हैं I

नवाचार और जानकारी के साथ लड़कियों को सशक्त बनाना

यू.पी.सी.ई.जी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में सरकार और हितधारकों के साथ मिलकर किशोरियों की क्षमता निर्माण, नीति और प्रोग्रामिंग से संबंधित निर्णय लेने में सहयोग करना, क्रॉस-लर्निंग, सरकारी कल्याण और विकास योजनाओं/कार्यक्रमों तक उनकी पहुंच बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की पहल , नवाचार और जानकारी के साथ लड़कियों को सशक्त बनाना है।

कोई परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 नंबर पर करें सूचित

बाल विवाह आदि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्रवाई में तेजी लाने के लिए विविध संगठनों/नेटवर्कों एवं विभागों से समन्वयन एवं जुड़ाव स्थापित करना इस समूह का मुख्य उद्देश्य है।
प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बालिकाओं को पुलिस से हर संभव मदद मिलने का भरोसा दिया।कहा कि बालिकाओं को कोई परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 नंबर पर सूचित किया जाय। उन्होंने लड़कियों को शिक्षित होने की प्रेरणा देते हुए बतलाया कि सभी की जीवन में चुनौतिया आती है।जो चुनौतियों का सामना करेगा वही आगे बढा।

बालिकाओं उन्हें स्वास्थ्य हेतु हर प्रकार की सहायता के लिए आह्वान

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने बालिकाओ को स्वचछता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कहा कि क्षेत्र में आयरन व कैलशियम की कमी है। इसलिए आयरन व कैलशियम की गोली लेनी चाहिए।
इसके अलावा अन्य संक्रमण बीमारियों से बचाव हेतु भी जानकारी दिया । उन्होंने बालिकाओ को पौष्टिक आहार लेने हेतु प्रेरित करते हुए बालिकाओं उन्हें स्वास्थ्य हेतु हर प्रकार की सहायता के लिए आह्वान किया ।

किशोरियों के विकास के लिए यू.पी.सी.ई.जी का यह एक अच्छा प्रयास-SDM


उपजिलाधिकारी डा. अतुल गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (IDG) पख़वारा के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि किशोरियों के विकास के लिए यू.पी.सी.ई.जी का यह एक अच्छा प्रयास है। इसके माध्यम से लड़किया आगे बढ़ेगी और उनमे उनके अंदर अधिकारों के प्रति जगरुकता आयेगी। साथ हीं किशोरवस्था में जो शारीरिक बदलाव होते है उसके बारे में जान पायेगी।

शिक्षा को हथियार बनाने की अपील

किशोरियों के ऊपर जो हिंसा या उत्पीड़न होती की घटनाओं का जमकर विरोध किया जाना चाहिए।
अन्याय को सहना भी अपराध है।जिसके लिए स्वयं को आगे आना होगा।

ग्राम्या संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेंद्र द्वारा बालिकाओं को पारिवारिक एवं सामाजिक भेद भाव के बारे में जानकारी दी साथ ही जेंडर समानता विषय पर भी समझ बनाने का प्रयास किया। उन्होंने बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया साथ ही उनकोशिक्षा को हथियार बनाने की अपील की।

इस अवसर पर आई सी डी यस विभाग कि सुपरवाइजर मुन्नी देवी सहित नंदनी रिंकू अंजू व मंजू ने भीअपना विचार व्यक्त किया।