खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क
चकिया,चंदौली। बुधवार को भाजपा के समर्पित ,उर्जावान,मृदुभाषी भारतीय जनता पार्टी चकिया के मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह संतोष का जन्म दिन बड़े ही धूम घाम के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया।

काटा केक ,जाना मरीजों का हाल ‚बांटी मिठाइयां व फल

इस अवसर को खास बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह – जगह केक काटे व मिठाइयां बाटी। जन्म दिन के दिन प्रातः से ही मंडल अध्यक्ष दर्शन पूजन करने के बाद सर्वप्रथम जिला संयुक्त चिकित्सालय में जाकर मरीजो को फलों का वितरण किया और कुशल क्षेम जाना।

वही स्थानीय गाॅंधी पार्क मे भी सायं काल 06 बजे लोकप्रिय मंडल अध्यक्ष का जन्म दिन कार्यकर्ताओं ने कई केक काटकर मनाया और एक दूसरे को खिलाया।

इस दौरान मूख्य रूप से पूर्व विधायक व डायरेक्टर कोल इंडस्ट्री लि० वेस्ट बंगाल शिवतपस्या पासवान ‚पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी भा ज पा राजकुमार जायसवाल ,कैलाश जायसवाल,शिवरतन गुप्ता,आशु गुप्ता, दिब्या जायसवाल, मनोज जायसवाल,बादल सोनकर,राजेश चौहान, दीपक चौहान ‚ रोहित सोनकर‚ रवि गुप्ता‚कृष्णानन्द चैहान, अरविन्द मोदनवाल‚ ओम प्रकाश शर्मा,सारांश केशरी ,धर्मवीर सिंह ,बबलू चौहान ‚शुभम मोदनवाल सहित कई भाजपाजन मौजूद रहे।