एक बार फिर आया डा विरेन्द्र प्रताप सिंह हास्पीटल लोगों के काम

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क
चकिया,चंदौली। उस समय अजीबोगरीब हादसा हो गया जब दीपावली पर घर की साफ सफाई करते समय शीशे से दाहिने हाथ की नस कट गई। ब्लिडींग इतनी हुई कि आस पास के लोग देखकर सन्न रह गये। महिला मरणासन्न अवस्था में वीरेन्द्र प्रताप हास्पीटल चकिया में लाई गई जहाॅं पर त्वरीत उपचार करते हुए डाॅ विवेक प्रताप सिंह व डा सुधा सिंह ने तुरन्त महिला को टेक ओवर किया जिससे उसकी जान बच सकी।

दीपावली के साफ सफाई करते समय हुआ हादसा

प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को क्षेत्र से सटे सिकन्दरपुर गाॅंव में पूजा सिंह पत्नी जगनारायण सिंह जो दीपावली की साफ सफाई अपने घर में कर रही थी जैसे ही उन्होने एक बड़े आकार के शिशे के गिफ्ट आईटम को अन्दर हाथ डालकर साफ करना चाहा। झटके में उनका हाथ पहले से कटे हुए शिशे के टच में आ गया जिससे उनका दाहिना हाथ कट गया। हाथ कटने के साथ ही साथ नशे भी कट गई। जिससे ब्लिडिंग तेजी से होने लगा और भारी मात्रा में खून निकल गया। महिला बेसुध हो गई।

न तो पल्स का पता और न ही मिल रही थी नशे –डा विवेक प्रताप सिंह

परिवारिजनों ने आनन फानन में क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सालय डा विरेन्द्र प्रताप हास्पीटल में महिला को ले आये। जहाॅं पर डाॅ विवेक प्रताप सिंह व सुधा सिंह ने तुरन्त टेकओवर किया और दस बारह टाॅंके लगाये जिससे ब्लिडिंग रूका और महिला की जांन बच सकी। यही नही डाॅ विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि महिला का न तो पल्स मिल रहा था और न ही उसकी नशे ही मिल रही थी। काफी प्रयास करने के बाद उन्हें तुरन्त ट्रीटमेंट दिया गया और जान बच सकी। डाॅं विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि अगर थोड़ी और देर हो गई होती तो महिला का बचना मुश्किल होता।