स्वास्थ्य केन्द्रों पर मना खुशहाल परिवार दिवस

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चंदौली। जिले में परिवार नियोजित करने के बारे में जागरूकता लाने के हर संभव प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईएन तिवारी ने कहा कि शुक्रवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर परिवार नियोजन की सभी सेवाएँ नि:शुल्क उपलब्ध करायी गयीं।

पहले में हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) वाली महिलाएं होती हैं, दूसरे में नव-विवाहित दंपति और तीसरे वर्ग में योग्य दंपति

उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीन वर्ग के दंपति प्रेरित किया जाता है| पहले में हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) वाली महिलाएं होती हैं, दूसरे में नव-विवाहित दंपति और तीसरे वर्ग में योग्य दंपति को शामिल किया जाता है| नवदंपति में पहले और दूसरे बच्चे के बीच तीन साल के अंतर व अन्य दंपति को स्वस्थ परिवार ,खुशहाल के लिए छोटा परिवार के प्रति जागरूक व परिवार नियोजन साधन को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है| 

किया जाता है परिवार नियोजन के प्रति जागरूक बताया जाता है इसका महत्व

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी डॉ एस के सिंह ने बताया कि इस दिवस पर महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें इसका महत्व समझाया जाता है| स्वस्थ परिवार के लिए दूसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतर और दो बच्चों के बाद महिला व पुरुष का नसबंदी जैसे साधनों का प्रयोग कर स्वस्थ व खुशहाल परिवार बन सकते हैं| गर्भावस्था, प्रसव पूर्व व पश्चात स्वास्थ्य के लिए अधिक महत्त्वपूर्ण होती है | इस दौरान प्रसूता की देखभाल के साथ ही पौष्टिक आहार व साफ–सफाई पर भी ध्यान देने के लिए जागरूक किया जाता है |

अंतरा 424,ईजी पल्स 57, पीपीआईयूसीडी 37,छाया 643, आईयूसीडी 210,माला 919,महिला नसबंदी 5 ,कंडोम 6996 की नि:शुल्क सेवाएँ उपलब्ध

यूपीटीएसयू के जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया कि जिले में शुक्रवार को तिमाही गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा 424,ईजी पल्स 57, पीपीआईयूसीडी 37,छाया 643, आईयूसीडी 210,माला 919,महिला नसबंदी 5 ,कंडोम 6996 की नि:शुल्क सेवाएँ उपलब्ध करायी गयीं | परिवार नियोजन सम्बन्धी जागरूकता लाने और आयोजन में दंपति की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी इकाइयों पर प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा सभी सुविधायें उपलब्ध करायी गयीं |

मैने अपनाया परिवार नियोजन का साधन – पिंकी

ब्लॉक धानापुर की पिंकी श्रीवास्तव (26) ने बताया कि मेरा एक बच्चा है, पीएचसी पर आई परिवार नियोजन के साधन अंतरा को अपनायी, मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई | महिला डॉक्टर द्वारा सभी जानकारी दी गई | किसी प्रकार की दिक्कत होने पर स्वास्थ्य केंद्र आने को कहा गया | अनीता (28) ने कहा कि मेरे दो बच्चे हैं | अब और बच्चे नहीं चाहती थीं । इस विषय में पति से बातकर परिवार नियोजन की सुविधा अंतरा को अपनाने के लिए आई हूँ | अस्पताल से सारी सुविधायें निःशुल्क मिली |