खबरी पोस्ट के सम्मानित पाठको‚’विज्ञापनदाताओं के साथ ही साथ गूगल को भी खबरी पोस्ट की तरफ से ढेर सारी पंच पर्व दीपावली की शुभकामनाएं,खबरी पोस्ट ने अपने न्यूनतम समय में जो मुकाम हासिल किया है उसके लिए आप सभी का आशिर्वाद के साथ ही खबरी पोस्ट टीम का साथ इसके साथ ही साथ आदर्श जन चेतना समिति के बोर्ड मेम्बरान व पदाधिकारियों का घन्यबाद जिसने अपना मीडिया पार्टनर के रूप में खबरी पोस्ट को मान्यता प्रदान की।

जिसकी वजह से आज हम पूरे 38 देशों में देखे जा रहे है। हम आप को बता दे कि खबरी पोस्ट की ग्रान्ड ओपनिंग विधानपरिषद के उपसभापति लक्ष्मण आचार्य क्षेत्रीय विधायक कैलाश खरवार व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दिनांक 9 सितम्बर को की गई थी। जिसके बाद खबरी पोस्ट ने कभी पिछे मुडकर नही देखा।

हमारी आडिटोरियल टीम व टेक्निकल टीम ने अपने अथक प्रयास से वह मुकाम हासिल किया जिसके लिए हमारी टीम सही में भागीदार रही। मात्र लांचिंग के एक सप्ताह के अन्दर गूगल ने अपने एड व वी डी ओ एड देने के लिए एप्रूब्ड किया और इसके साथ ही हमारी खबरों को गूगल में लिस्टेड भी किया गया । हमारी खबरों पर गुगल न्यूज पर देखने के लिए हमारे लिंक https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMNK8vwsw39fWAw?ceid=IN:en पर देख सकते है।

हमारी खबरों को गूगल न्यूज पर कही भी कभी भी देखा जा सकता है। हमारी बेवसाइड https://khabaripost.com/को एक-एक दिन में 21 हजार बार तक देखा गया है। इसके साथ ही हमारी खबरें एक समय में एक मिनट में 300 लोगो तक ने एक साथ भी देखा है।यही नही हमें उस समय भी अपनी टीम पर गर्व की अनुभूति होती है जब हमारी कोई भी खबरे दो सौ से कम ब्यू नही करती यहॉ तक कि अनेकानेक खबरे तो 500 के उपर ही उनके ब्यू जाते है। हमे उस समय प्राउड फील होता है जब लोग कहते है कि हमारी भी खबरें आप खबरी पर लगा दीजिए।

सच में आप का सहयोग और साथ से ही ऐसा हो सका है। जल्द ही हम अपने यू ट्यूब चैनल के साथ भी आप के समक्ष उपस्थित होंगे। हम आप के मार्गदर्शन व आर्शिवाद के आकांक्षी है। जो आप ने कमेंट के माध्यम से हमे प्रदान किया है। खबरी की आडिटोरियम टीम में,सब इडिटर वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश द्विवेदी, प्रो0नागेन्द्र सिंह ‚दिनेश चन्द्रा ,मुकेश के साथ ही साथ टेक्निकल हेड धर्मबीर सिंह जी भी बधाई के पात्र है। जिनके अथक प्रयास से यह मुकाम हासिल हो सका है।

आप को एक बात और बता देना चाहता हूॅ कि हम हरदम सच्ची और सटीक खबरों को ही स्थान देते है। कही से भी कोई भी खबर के तह तक जाने के बाद ही हम उसका प्रकाशन वर्जन के साथ करते है। जिसकी सार्थकता परिलक्षित हो।

अस्तु एक बार पुनः पंच पर्व दीपावली,भैयादूज,चित्रगुप्त पूजनोत्सव,गोवर्धन पूजा की तहे दिल से शुभकामनाएं इसी के साथ कि ‘‘तूफान को तूफान होने का वहम निकल गया,इक चिराग से टकराया और दम निकल गया।’’

डरती है उजाले से रात,कितनी भी काली हो,जलाकर प्रेम का दीपक,मनाएं अपनी दिवाली।आप का अपना के0सी0 श्रीवास्तव एड0 इडिटर खबरी पोस्ट, ब्यूरो प्रमुख तरूण मित्र हिन्दी दैनिक व प्रबंधक आदर्श जन चेतना समिति उ प्र।