![](https://khabaripost.com/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Image-2022-10-24-at-08.41.20.jpeg)
![](https://khabaripost.com/wp-content/uploads/2022/10/dalims-1.jpeg)
खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क
चकिया‚चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय, चकिया आकस्मिक निरिक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजो से मिलकर पूछताछ कर उनके स्वास्थ्य व चल रहे इलाज के बारे में जानकारी ली।
किया नीति आयोग के फण्ड से क्रय किये गये उपकरणों की जांच
![](https://khabaripost.com/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Image-2022-10-26-at-18.36.40-1024x577.jpeg)
![](https://khabaripost.com/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Image-2022-10-26-at-18.36.41-1024x473.jpeg)
![](https://khabaripost.com/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Image-2022-10-26-at-18.36.44-1024x473.jpeg)
चिकित्सालय में नीति आयोग के फण्ड से क्रय किये गए चिकित्सा उपकरणों एवं विकसित किये जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर को देखा। चिकित्सालय में निर्माणाधीन सेंट्रल किचेन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने व गुणवत्ता की जाँच कमेटी बनाकर किये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया।
उन्होंने 108 नम्बर व 102 नम्बर एम्बुलेंस संचालन की जानकारी लेने के साथ ही अपने सम्मुख उसमे लगे उपकरणों व आवश्यक प्रबंधों की जाँच पड़ताल कराई। कहा कि एम्बुलेंस में निर्धारित उपकरण व सभी आवश्यक प्रबंध ठीक रहने चाहिए।
चालकों व सहयोगी मेडिकल स्टॉफ को प्रशिक्षित कराये जाने हेतु किया निर्देशित
कॉल आने पर निर्धारित समय के अंदर मरीज तक एम्बुलेंस निश्चित रूप से पहुंचनी चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने 108 व 102 न0एम्बुलेंस के चालकों व सहयोगी मेडिकल स्टॉफ को प्रशिक्षित कराये जाने हेतु भी निर्देशित किया।
लेबर रूम, बायोमेडिकल वेस्ट, शवगृह, इमरजेंसी वार्ड, इनबीएसयू, चिकित्सा उपकरणों का किया मुवायना
![](https://khabaripost.com/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Image-2022-10-26-at-18.36.49-1.jpeg)
![](https://khabaripost.com/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Image-2022-10-26-at-18.36.40-2.jpeg)
![](https://khabaripost.com/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Image-2022-10-26-at-18.36.35-1.jpeg)
जिलाधिकारी ने मौके पर लेबर रूम, बायोमेडिकल वेस्ट, शेवगृह, इमरजेंसी वार्ड, इनबीएसयू, चिकित्सा उपकरणों का मुवायना किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सको मेडिकल स्टॉफ को मरीजो से अच्छा व्यवहार करने व मोरल सपोर्ट देने को कहा।
विलम्ब से आने वालों की खैर नही –जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने सख्त रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि सभी चिकित्सक व मेडिकल स्टॉफ चिकित्सालय में समय से उपस्थित रहें। इसमें कोई लापरवाही न बरती जाय। औचक निरिक्षण किया जायेगा और विलम्ब से आने या अनुपस्थित पाए जाने पर सम्बंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।