मानव जीवन में सोहबत और संगति का बड़ा प्रभाव 

खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क

इलिया‚चंदौली। भगवान बुद्ध के बताए गए रास्ते से सनातन धर्म का गहरा लगाव है। इस देश की धरती भारत भूमि ने महात्मा बुद्ध जैसे संत को पैदा किया। जिन्होंने पूरे विश्व को शांति का संदेश दिया। आज हमें उनके विचारों को अपनाने की जरूरत है।


यह बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल राजभर ने व्यक्त करते हुए कही। वह घुुरहूपुर में बुधवार को बौद्ध महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

विश्व के 34 देशों ने भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाया


कहा कि मानव जीवन में सोहबत और संगति का बड़ा प्रभाव होता है। सोहबत और संगति अच्छे हो तो विचार अच्छे होंगे। विश्व के 34 देशों ने भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाया है। हम सबको भी उनके विचारों को अपनाकर जीवन को सार्थक बनाने की जरूरत है।

65 करोड़ की लंबित पड़े प्रोजेक्ट से विकास करने का लोगों को दिलाया भरोसा

कैबिनेट मंत्री श्री राजभर ने बुद्ध स्थल घुुरहूपुर की खोज करने वाले स्वर्गीय सुशील त्रिपाठी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही इस स्थल को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत 65 करोड़ की लंबित पड़े प्रोजेक्ट से विकास करने का लोगों को भरोसा दिलाया।

कहा कि इसके लिए मार्ग में जो भी अड़चनें होंगी उसको दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि भगवान बुद्ध ने हिंसा का रास्ता छोड़कर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का जो सिद्धांत बताया है। उसको आत्मसात कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर किया जा सकता है।
महोत्सव का शुभारंभ सारनाथ से पधारे भंते बुद्ध ज्योति ने बुद्धम शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि के उद्घोष तथा बुद्ध वंदना के साथ किया।

मानव को जीवन जीने की कला भगवान बुद्ध ने सिखाया

कहा कि मानव को जीवन जीने की कला भगवान बुद्ध ने सिखाया। काम, क्रोध, लोभ, मोह, तृष्णा, आलस्य को छोड़कर मनुष्य अपने जीवन को महान बना सकता है। महोत्सव के दौरान जिला पंचायत सदस्य दशरथ सोनकर ने जिला पंचायत निधि से बौद्ध स्थल घुुरहूपुर में 12 लाख देकर टीन सीट और लाइट की व्यवस्था लगाकर विकसित किए जाने का घोषणा किया।

पूर्व सांसद सहित वर्तमान मंडल अध्यक्ष ने भी ब्यक्त किया विचार

इस दौरान पूर्व सांसद छोटे लाल खरवार, दशरथ सोनकर, श्याम जी सिंह, सुरेंद्र द्विवेदी, भंते धम्म प्रकाश, भंते आनंद, डॉ बुद्ध प्रताप मौर्य, सोहनलाल चौहान, सरिता मौर्या, दिव्या जायसवाल महेंद्र राजभर, लालजी मौर्य, मोती राजभर, रमाशंकर, चंदन, रमेश मौर्य, श्रवण सुभाष यादव, राघवेंद्र सिंह आदि बौद्ध अनुयायियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सुरक्षा की दृष्टि से सीओ रघुराज, कोतवाल मुकेश कुमार, इलिया थानाध्यक्ष अमित कुमार, सैदूपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

[smartslider3 slider=”2″]