रबी फसल के लिये किसान गोष्ठी सम्पन्न

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चंदौली। जनपद में रबी उत्पादकता के सफल क्रियावन्यन हेतु जिलाधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता में रबी उत्पादकता गोष्ठी 2022-23 का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।

डीएम ईशा दुहन ने कहा कि जिले के किसान धान-गेहूं की पारंपरिक खेती के साथ सब्जियों की खेती कर आमदनी बढ़ा सकते हैं। इसके लिए उन्हें जहां मदद की जरूरत होगी हम साथ हैं। डीएम कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित रबी गोष्ठी को संबोधित कर रही थीं। 

गोष्ठी में जिला कृषि अधिकारी द्वारा रबी उत्पादकता कार्यक्रम पर की गई विस्तृत चर्चा

रबी गोष्ठी में जिला कृषि अधिकारी द्वारा रबी उत्पादकता कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई। गोष्ठी में जैविक खेती, पराली प्रबन्धन, खाद एवं उर्वरक की व्यवस्था, मत्स्य पालन, पशु पालन एवं धान क्रय केन्द्र पर जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी द्वारा पराली न जलाने हेतु मा0 एन0जी0टी0 के तहत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं किसानों से अपेक्षित सहयोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि में विविधीकरण, धान, गेहूॅ में मोटे अनाज एवं सब्जियों की खेती करने किसान अपने आमदनी को बढ़ाने की रणनीति बनाये, आपके सहयोग के लिये सभी विभाग तत्पर है। चन्द्रप्रभा बांध से रिसते पानी को रोकने एवं नहरों की सफाई के निर्देश दिया गया।

डीएम ने चंद्रप्रभा बांध से रिसते पानी को रोकने और नहरों की सफाई का दिया निर्देश

डीएम ने चंद्रप्रभा बांध से रिसते पानी को रोकने और नहरों की सफाई के निर्देश दिया गया। गोष्ठी में जैविक खेती, पराली प्रबंधन, खाद व उर्वरक की व्यवस्था, मत्स्य पालन, पशु पालन , धान क्रय केंद्र की विस्तृत जानकारी दी गई। डीएम ने जिले के काला चावल सहित विभिन्न उत्पादों के लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया। इसके बाद प्रत्येक विकास खंड से 5-5 कृषकों को चना मिनी किट का वितरण किया गया। 

5-5 कृषकों को चना मिनीकिट का किया गया वितरण

जिलाधिकारी एवं संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल वाराणसी द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड से 5-5 कृषकों को चना मिनीकिट का वितरण किया गया। अन्त में जिला कृषि अधिकारी सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रबी गोष्ठी-2022 की समाप्ति की घोषणा की गयी।


कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल वाराणसी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं समस्त संबंधित जनपदीय अधिकारी, प्रगतिशील कृषक व विभिन्न कृषि संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहें।