खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

बरहनी ‚चंदौली। खंड शिक्षा अधिकारी महोदय बरहनी के निर्देशन में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन न्याय पंचायत बरहनी के कम्पोजिट विद्यालय महुजी में किया गया ‌। इस प्रतियोगिता के माध्यम से न्याय पंचायत बरहनी के सभी विद्यालयों के मध्य विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

सत्र का प्रारम्भ माँ सरस्वती के तैला चित्र पर माल्यार्पण के साथ

सभा का प्रारंभ मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर सर्वप्रथम माल्यार्पण कर किया गया। माल्यार्पण प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी के अध्यक्ष यशवर्धन सिंह, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अच्युतानंद त्रिपाठी, प्रधान पति बृजेश जी, वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार सिंह, रामकिशुन ,प्राथमिक विद्यालय रामपुर के प्रधानाध्यापक आदर्श शिक्षक बलराम पाठक ,कम्अपोजिट विद्यालय महुजी के प्रधानाध्यापक किरन सिंह, वीरेंद्र यादव एवं शिव जन्म यादव द्वारा किया गया।

तदुपरांत प्राथमिक विद्यालय रामपुर के प्रधानाध्यापक आदर्श शिक्षक बलराम पाठक द्वारा यशवर्धन सिंह , अच्युतानंद त्रिपाठी, प्रधान पति बृजेश जी ,वरिष्ठ शिक्षक अनिल सिंह, राम किशुन एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बांके बिहारी सिंह जी को अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया।

दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता की गई आयोजित

न्याय पंचायत स्तर पर आहूत की गई प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग प्राथमिक वर्ग में 50 मीटर, 100 मीटर ,200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। वहीं प्राथमिक बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। प्राथमिक वर्ग बालक एवं बालिका में कबड्डी खेल का भी आयोजन किया गया।

दूसरी तरफ उच्च प्राथमिक वर्ग में बालक वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया तथा साथ ही साथ कबड्डी का भी आयोजन बालक वर्ग में किया गया। बालिका वर्ग में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया तथा कबड्डी खेल का भी आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में ये प्रतिभागी रहे रनर व रनर अप

प्राथमिक वर्ग में बालक वर्ग के अंतर्गत 50 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय महुजी के ऋषिराज ,प्राथमिक विद्यालय रामपुर के कैश अली ने 100 मीटर, 200 मीटर में कंपोजिट विद्यालय महुजी के ऋषि राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में प्राथमिक के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय महुजी की छात्रा कुमकला ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक वर्ग कबड्डी बालक में भदखरी नंबर 1 एवं बालिका में कम्पोजिट विद्यालय महुजी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक वर्ग बालक वर्ग के अंतर्गत दौड़ में कम्पोजिट विद्यालय खुरहट के रितेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कबड्डी खेल उच्च प्राथमिक वर्ग बालक के अंतर्गत कम्अपोजिट विद्यालय खुरहट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक वर्ग बालिका के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ में कम्पोजिट विद्यालय खुरहट की नवीन चावला 200 मीटर दौड़ के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय महुजी की प्रतिभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं कबड्डी खेल के अंतर्गत उच्च प्राथमिक वर्ग बालिका में कंपोजिट विद्यालय खुरहट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विजई प्रतिभागियों को किया गया पुरष्कृत

खेलकूद प्रतियोगिता के परिणाम के उपरांत पुरस्कार वितरण में आदर्श शिक्षक बलराम पाठक, किरन सिंह ,श्री यशवर्धन सिंह श्री अच्युतानंद त्रिपाठी द्वारा विजित टीमों को मेडल एवं ट्रॉफी द्वारा पुरस्कृत करके उनका हौसला वर्धन किया गया।

इस अवसर पर आदर्श शिक्षक बलराम पाठक ने कंपोजिट विद्यालय महुजी के प्रधानाध्यापक किरन सिंह , शिवजन्म यादव , वीरेंद्र यादव , रामनिवास, विवेक यादव, अजय के सकुशल खेल आयोजन के लिए भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वस्थ वातावरण में ही सही तरीके से खेल का आयोजन किया जा सकता है।

न्याय पंचायत के अध्यापकों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

इस अवसर पर आदर्श शिक्षक बलराम पाठक द्वारा न्याय पंचायत के उपस्थित सभी अध्यापकों का मेडल देकर सम्मान किया गया और सभी अध्यापकों की परिश्रम एवं पारदर्शी सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए खेलकूद प्रतियोगिता के विषय में प्रकाश डालते हुए कहा गया कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है और दोनों में संतुलन होना अति आवश्यक है।

इस अवसर पर न्याय पंचायत बरहनी की सभी अध्यापकों द्वारा आदर्श शिक्षक बलराम पाठक का धन्यवाद देते हुए सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह, मयंक मौर्य, दीपक सिंह, गौरव कुमार मिश्रा , मनदीप यादव , जय गोविंद , पंकज कुमार, कैलाश नाथ, रविंद्र सिंह , श्रीधर , संजय कुमार, मनीष सिंह , सुजीत यादव , सौरभ कुमार एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।