सरकार की ओर से प्रति जोड़े के लिए रुपए 51 हजार जिसमें 35 हजार कन्या के खाते में, 10 हजार गृहस्थी का सामान के लिए तथा रुपए 6 हजार विवाह कार्यक्रम संपन्न किये जाने में व्यय

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क
चकिया ⁄ शहाबगंज‚ चंदौली। विकास खण्ड चकिया परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुल 46 जोड़ों की शादी पूरी विधि विधान व मंत्रोचार के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें 2 जोड़ा अल्पसंख्यक समुदाय से भी थे। दोनों जोड़ों का निकाह हुआ तथा बाकी जोड़ों का विवाह हिदू धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार विवाह सम्पन्न हुआ। बता दें कि सरकार की ओर से प्रति जोड़े के लिए रुपए 51 हजार जिसमें 35 हजार कन्या के खाते में, 10 हजार गृहस्थी का सामान के लिए तथा रुपए 6 हजार विवाह कार्यक्रम संपन्न किये जाने में व्यय किया जाता है।

सांसद‚ विधायक‚जिलाधिकारी‚पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष‚‚खंडविकास अधिकारी‚सहायक खंडविकास अधिकारी‚भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई ने दिये नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं

इस दौरान सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक चकिया कैलाश आचार्य, उपजिलाधिकारी चकिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी चकिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य, खंड विकास अधिकारी रविंद्र प्रताप, सहायक विकास अधिकारी पं0 नारायण दत्त त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा वर-वधुओ को आशीर्वाद एवं नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी और उपहार सामग्री भेंट किया गया। ततपश्चात सभी जोड़ों को प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।

वही शहाबगंज ब्लॉक में भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुल 21 जोड़ों की शादी पूरी विधि विधान व मंत्रोचार के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ईशा दुहन, विधायक चकिया कैलाश खरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह एवं सरिता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण, सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उपस्थित अतिथियों द्वारा वर-वधुओ को आशीर्वाद एवं नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

khabaripost.com
sagun lan
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-14.49.57
previous arrow
next arrow