लगाये गये स्टाल, बांटे गये स्वीकृत पत्र, दी गई योजनाओं की जानकारी, बनाये गये गोल्डेन कार्ड स्मार्ट फोन पाकर खिले छात्रों के चेहरे 
खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क
चकिया, चंदौली। चंदौलेी प्रशासन आप के द्वार कार्यक्रम की शुयआत शुक्रवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में बृहद कैंप का आयोजन कर किया गया। कैंप का उद्घाटन विधायक कैलाश खरवार व सीडीओ अजितेन्द्र नारायण फीता काटकर किया। जिलाधिकारी ईशा दुहन देर से लगभग चार बजे सायं पहुची पहुचते ही जन चैपाल के माध्यम से समस्याओं से रूबरू होते हुए जिलाधिकारी ईशा दुहन ने कैंप में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। इसके साथ ही कैंप में विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों से रिपोर्ट भी जाना। जिलाधिकारी ईशा दुहन के साथ ही चकिया विधायक कैलाश खरवार ने स्मार्ट फोन, पेंशन स्वीकृति, आवास,, 66 लाख का समूहों को ऋण वितरित किये।

चंदौली प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्थानीय ब्लाक परिसर में वन विभाग, बैंक, चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, पुलिस विभाग, सेवायोजन विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर कैंप में आये हुए विभिन्न गांवों के सैकड़ों लोगों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली और लाभ उठाया। चिकित्सा सिविर में 105 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए दवा भी प्राप्त किया। पंचायती राज विभाग द्वारा लगाये गये शिविर से कुल 16 लोगों ने व्यक्तिगत शौचालय के लिए आवेदन भी किया। वहीं 63 लोगों को हैंडवास कराते हुए साबुन का वितरण किया गया। वहीं 36 लोगो के गोल्डेन कार्ड बनाये गये। 


 इसके पश्चात आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय चकिया का जिलाधिकारी  ईशा दुहन द्वारा निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान उपजिलाधिकारी चकिया ‚ब्लाक प्रमु शम्भूनाथ यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
khabaripost.com
sagun lan
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-14.49.57
previous arrow
next arrow