FIFA WORLD CUP 2022

FIFA WORLD CUP 2022 फुटबॉल विश्व कप में प्री-क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हो गए हैं। अर्जेंटीना, नीदरलैंड, क्रोएशिया, ब्राजील, फ्रांस, इंग्लैंड, मोरक्को और पुर्तगाल की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। तीन पूर्व विश्व चैंपियन अब तक टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। चार बार की चैंपियन जर्मनी, दो बार की विजेता उरुग्वे और एक बार की चैंपियन स्पेन का सपना टूट चुका है। कतर में चल रहे इस विश्व कप को उलटफेरों का विश्व कप का कहा जा सकता है।

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली।

FIFA WORLD CUP 2022 विश्व कप को उलटफेरों वाला विश्व कप कहा जा सकता है। जिसका पहला उलटफेर सऊदी अरब ने किया। उसने खिताब की दावेदार अर्जेंटीना को ग्रुप-सी में 2-1 से हरा दिया। पहले हाफ में लियोनल मेसी के गोल की बदौलत अर्जेंटीना की 1-0 से आगे थी। सऊदी ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की और मैच को जीत लिया।

FIFA की स्थापना 1904 में बेल्जियम, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और स्विटजरलैंड के राष्ट्रीय संघों के बीच अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की देखरेख के लिए की गई थी (FIFA Founded in 1904) फीफा का मुख्यालय ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में है 

चार बार की चैंपियन टीम जर्मनी 2018 विश्व कप में पहले दौर में बाहर हो गई थी। उसके ऊपर बेहतर शुरुआत करने का दबाव था। जर्मनी का ग्रुप-ई में पहला मुकाबला जापान से हुआ। जापान ने उसे चौंकाते हुए 2-1 से शानदार जीत हासिल की।

FIFA WORLD CUP 2022

तीसरा बड़ा उलटफेर मोरक्को ने किया जब उसने बेल्जियम को दी पटखनी

FIFA WORLD CUP 2022 में मोरक्को की टीम ने बेल्जियम को हराकर इस विश्व कप का तीसरा बड़ा उलटफेर किया। मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर इस विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की। यह विश्व कप इतिहास में मोरक्को की तीसरी जीत है। उसे पिछली जीत 1998 में मिली थी। तब मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था। उसे पहली जीत 1986 में मिली थी। मोरक्को ने पुर्तगाल को 3-1 से हराया था। बेल्जियम की यह पहली हार थी, लेकिन उसके लिए राह मुश्किल हो गई थी।

जापान ने स्पेन को 2-1 से हराकर अंतिम-16 टीमों के नॉकआउट दौर में कर लिया प्रवेश

FIFA WORLD CUP 2022 में जापान ने विश्वकप के ग्रुप ई में स्पेन को 2-1 से हराकर अंतिम-16 टीमों के नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया। उसने स्पेन को हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस ग्रुप में जापान ने इससे पहले जर्मनी को भी हराया था।

कैमरून ने बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया की नंबर एक टीम और पांच बार की चैंपियन ब्राजील को शिकस्त दी

FIFA WORLD CUP 2022 के ग्रुप-जी के आखिरी मुकाबले में कैमरून ने बड़ा उलटफेर किया। उसने दुनिया की नंबर एक टीम और पांच बार की चैंपियन ब्राजील को हरा दिया। हालांकि, इस जीत के बावजूद कैमरून की टीम नॉकआउट में नहीं पहुंच सकी। उसके लिए विसेंट अबूबकर ने इंजरी टाइम में गोल कर ब्राजील को हैरान कर दिया।।

मोरक्को ने स्पेन को टूर्नामेंट से किया बाहर

पुर्तगाल की टीम FIFA WORLD CUP 2022 के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। मंगलवार को राउंड ऑफ-16 के आखिरी मुकाबले में पुर्तगाल ने स्विटजरलैंड को 6-1 से करारी शिकस्त दी। इस मैच में पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को स्टार्टिंग प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी गई थी। उनकी जगह गोंकालो रामोस मैदान पर उतरे थे। रामोस ने टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही साबित करते हुए तीन गोल दागे और जीत में अहम भूमिका निभाई।

Here is the FIFA WORLD CUP 2022 quaterfinals full schedule:

DateFixturesTimeVenue
December 9Croatia vs Brazil8:30PMEducation City Stadium
December 10Netherlands vs Argentina12:30AMLusail Stadium
December 10Morocco vs Portugal8:30PMAl Thumama Stadium
December 11England vs France12:30AMAl Bayt Stadium