खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चंदौली। विकास खंड चहनियां परिसर में चलो चंदौली प्रशासन आपके द्वार अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क/जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी ईशा दुहन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि चलो चंदौली अभियान की शुरुआत 01 दिसम्बर से हुई थी कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन कराये जाने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

चंदौली को एक आकर्षण डेस्टिनेशन के रूप मे विकसित करने ‚ buzz लाने ताकि इकोनामी को भी बूस्ट मिल सके

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ईशा दुहन द्वारा बताया गया कि आयोजित हो रहे जनसंपर्क/जन चौपाल शिविरों में अधिक से अधिक जनता आये और विभिन्न योजनाओं की जानकारी व लाभ उठाये। कहा कि शासन की योजनाओं को ब्लाक स्तरीय कैम्प व ग्राम चौपाल के माध्यम से जनता तक ले के जाना, ज्यादा से ज्यादा पात्र लाभार्थियों को लाभ देना व समस्याओं का निस्तारण करना है। कहा कि पर्यटकों के लिए चलो चंदौली के माध्यम से चंदौली को एक आकर्षण डेस्टिनेशन के रूप मे विकसित करते हुए जिले की प्राकृतिक सुंदरता को पर्यटकों में लुभाने के लिए buzz लाने ताकि इकोनामी को भी बूस्ट मिल सके ।

जिलाधिकारी द्वारा कैंप में लगाये गए स्टालों का अवलोकन किया

इस अवसर पर चिन्हित लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र, कौशल विकास योजना अंतर्गत स्मार्टफोन, मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धापेंशन स्वीकृति पत्र, ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र का भी वितरण किया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा कैंप में लगाये गए स्टालों का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने ड्रैगन फ्रूट स्टाल पर अवलोकन के दौरान कृषक द्वारा बताया गया कि पूरी तरह आर्गेनिक तरीके से खेती को बढ़ावा देखें हुए खेती किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य कृषकों को भी जानकारी दी जाय। ताकि आर्गेनिक खेती को बढ़ावा मिल सकेगा।

ज्यादा से ज्यादा लोग चलो चंदौली अभियान से जुड़ें व जनपद के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं– जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग चलो चंदौली अभियान से जुड़ें व जनपद के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। आयोजित होने वाले शिविरों में अधिक से अधिक जनता भी आये और योजनाओं की जानकारी व लाभ उठाये।

विभिन्न विभागों के अलग-अलग लगाए गए स्टाल

जन चौपाल में वन विभाग, मत्स्य विभाग, पंचायती राज विभाग, सेवायोजन विभाग, खाद्य तथा रसद विभाग, सहकारिता उद्यान एवं खाद्य संस्करण विभाग ,कृषि विभाग ,महिला कल्याण, शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, राजस्व, महिला कल्याण ,पुलिस सहायता सहित विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे।

विभिन्न विकास खण्ड मुख्यालयो पर होगा आयोजन

विकासखंड शहाबगंज में दिनांक 13 दिसंबर को, विकास खंड धानापुर में दिनांक 16 दिसंबर को, विकास खंड नौगढ़ 19 दिसम्बर को, विकास खंड सकलडीहा में दिनांक 22 दिसंबर को एवं विकास खंड बरहनी में दिनांक 24 दिसंबर, 2022 को चलो चंदौली प्रशासन आपके द्वार जनसंपर्क/जन चौपाल अभियान का आयोजन किया जाएगा।
जन चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, पीडी डीआर डीए सीएमओ वाईके राय, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, ब्लाक प्रमुख एवं जनप्रतिनिधिगण व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

khabaripost.com
sagun lan
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-14.49.57
previous arrow
next arrow