प्रभात सिंह बने ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश सचिव

प्रभात सिंह चंदेल

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ सोनभद्र के तत्वावधान में रावर्ट्सगंज ब्लाक स्थित सभागार में संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य आतिथि उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष व मनरेगा महासंघ के संयोजक भूपेश सिंह जहां उपस्थित रहे । वही विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के महामंत्री अनिल द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार मिश्र, सोनभद्र जनपद के प्रभारी एवं वाराणसी के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, तकनीकी सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विमल तिवारी, मनरेगा कर्मचारी महासंघ से विनय कुमार मिश्र समेत मनरेग से जुड़े विभिन्न संवर्गो के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभात सिंह चन्देल ने किया।

ग्राम रोजगार सेवकों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नही– भूपेश कुमार सिंह

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश कुमार सिंह ने कहा कि समस्त मनरेगा कार्मिक व ग्राम रोजगार सेवकों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नही की जायेगी महीनों पूर्व शासन द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों को मस्टरोल जारी करने हेतु प्रशिक्षण देकर आईडी पासवर्ड दिए जाने का आदेश निर्गत किया गया है ।

आगे कहा सोनभद्र पहुंचकर मैंने रोजगार सेवकों से इस बाबत जानकारी ली तो बताया गया कि यहां किसी रोजगार सेवक को आईडी पासवर्ड नही दिया गया है जिससे यह सिद्ध होता है कि जनपद के अधिकारी मनरेगा कर्मियों के हितों को लेकर उदासीन हैं और मुख्यमंत्री जी द्वारा मनरेगा कर्मियों के हित मे की जा रही उनकी घोषणाओं को लागू न करके सरकार की छवि को धूमिल कर रहें है।

इस दौरान जनपद में कर्मचारियों ने ईपीएफ जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया जिस पर विभागीय अधिकारियों द्वारा संतोषजनक प्रयास नही किया जने की बात प्रकाश में आई। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों की इन सभी समस्याओं को लेकर वे मुख्यमंत्री दरबार मे जाएंगे और सोनभद्र की की यथा स्थिति से उन्हेंअवगत कराएंगे।

CM ने मनरेगा कर्मियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की अधिकारियों की उदासीनता के कारण वो घोषणाएं आज तक लागू नही

प्रदेश महामंत्री अनिल द्विवेदी ने कहा कि जनपद में मनरेगा कार्मिकों व रोजगार सेवकों की समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारी उदासीन है ।बीते वर्ष विधान सभा चुनाव के पूर्व लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित मनरेगा महासम्मेलन में सूबे के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनरेगा कर्मियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की लेकिन राज्य व जनपद स्तरीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण वो घोषणाएं आज तक लागू नही हो सकीं। जिससे कर्मियों के बीच सरकार के साथ साथ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की छवि धूमिल हो रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

एचआर पालिसी तथा ईपीएफ समेत अन्य समस्याओं का निस्तारण शासन स्तर से प्राथमिकता के आधार पर– प्रदेश प्रवक्ता

प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि मनरेगा कर्मियों के एचआर पालिसी तथा ईपीएफ समेत अन्य समस्याओं का निस्तारण शासन स्तर से प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। साथ ही साथ सेंट्रलपुल व मानदेय भुगतान एवं रोजगार सेवकों को आईडी पासवर्ड जारी करने में विकास खण्ड व जनपद स्तर पर अधिकारियों द्वारा की जा रही हिलाहवाली से मुख्यमंत्री समेत विभागीय मंत्री व शासन के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

कार्मिकों के हितों को लेकर शासन की कार्य प्रणाली पर उठा सवाल

तकनिकी सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विमल तिवारी, ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपद सोनभद्र के प्रभारी एवं वाराणसी के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह एवं मनरेगा कर्मचारी महासंघ के नेता विनय मिश्रा ने भी कार्मिकों के हितों को लेकर शासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए गहरा असन्तोष व्यक्त किया।

जिलाध्यक्ष प्रभात सिंह चन्देल को संगठन का प्रदेश सचिव मनोनीत करते हुए जिला संरक्षक की दी जिम्मेदारी

सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष भूपेश कुमार सिंह ने ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रभात सिंह चन्देल को संगठन का प्रदेश सचिव मनोनीत करते हुए जिला संरक्षक की जिम्मेदारी दी। वहीं सुनील कुमार सिंह को ग्राम रोजगार सेवक संघ सोनभद्र का जिलाध्यक्ष, विनय कुमार मिश्र को मनरेगा कर्मचारी महासंघ का जिलाध्यक्ष, सुरेश कुमार को ग्राम रोजगार सेवक संघ विंध्याचल मण्डल प्रभारी नियुक्त करते हुए सोनभद्र जनपद की जिला कार्यकारिणी तथा ब्लाक कार्यकारिणी घोषित करते हुए संघ की मजबूती पर बल दिया।

इस अवसर पर एपीओ अभय मौर्या, अवनीश कुमार, पंकज कुमार, गौरव पाण्डेय, सुनील कुमार एवं ग्राम रोजगार सेवक संघ से दिवाकर तिवारी, आदित्य तिवारी, मोहर लाल भारती, वीरेन्द्र कुमार, अशोक यादव, हृदय नारायण, रोहित यादव, शिव कुमार गिरी, श्याम मोहन पाण्डेय, सुरेश कुमार, चन्द्रमणि यादव, नंदलाल, संतोष यादव, त्रिपुरारी मिश्र, अनिल सिंह पटेल समेत सैकड़ो ग्राम रोजगार सेवक व मनरेगा कर्मचारी उपस्थित थे।

khabaripost.com
sagun lan
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-14.49.57
previous arrow
next arrow